{"_id":"5f4690938ebc3e4ad42a4241","slug":"barcelona-need-messi-to-build-new-winning-cycle-says-technical-secretary-planes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्सीलोना को अभी भी मेसी के बने रहने की उम्मीद, तकनीकी निदेशक ने कहा- वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बार्सीलोना को अभी भी मेसी के बने रहने की उम्मीद, तकनीकी निदेशक ने कहा- वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Wed, 26 Aug 2020 10:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्सीलोना ने अभी तक लियोनेल मेसी के बने रहने की उम्मीद नहीं छोड़ी है जबकि वह एक दिन पहले ही क्लब छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं।
विज्ञापन
बार्सीलोना के तकनीकी निदेशक रेमन प्लेनेस ने बुधवार को कहा, 'हम फुटबॉल के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के साथ मिलकर भविष्य के लिए टीम तैयार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि वह टीम में बना रहे। हमें उसके प्रति सम्मान दिखाना होगा क्योंकि वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'बार्सीलोना और लियो मेस्सी के बीच विवाद कभी नहीं हो सकता क्योंकि दोनों में से कोई ऐसा नहीं चाहता।' बता दें कि मेसी ने एक दिन पहले क्लब के अधिकारियों को भेजे गए एक पत्र में बार्सिलोना को छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसकी पुष्टि क्लब ने की थी। मेसी 16 साल से बार्सिलोना से जुड़े हैं।
विज्ञापन