{"_id":"5714da4b4f1c1b4f6410fc31","slug":"barcelona-have-lost-3-matches-in-a-row-for-the-first-time-in-13-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्सिलोना ने दोहराया 13 साल पुराना रिकॉर्ड, मिली लगातार तीसरी हार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बार्सिलोना ने दोहराया 13 साल पुराना रिकॉर्ड, मिली लगातार तीसरी हार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Apr 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के कैरियर का 500वां गोल भी बार्सिलोना की हार को नहीं टाल सका। ला लीगा के तहत रविवार को खेले गए मुकाबले में वलेंसिया ने बार्सिलोना को 2-1 से हरा दिया।
विज्ञापन
बार्सिलोना की पिछले पांच मैचों में यह चौथी हार है। इस हार के बाद बार्सिलोना के खिताब जीतने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। बार्सिलोना के 33 मैचों से 76 अंक हैं।
विज्ञापन
मेसी पिछले पांच मुकाबलों में गोल नहीं कर पाए थे। हालांकि इस मैच में उन्होंने जरूर एक गोल दागा जो उनके क्लब और देश के लिए 500वां गोल था। लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। वलेंसिया ने इवान राकिटिक के 26वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल और लोरेंजो सांती मीना के (45वें मिनट) गए गोल की बदौलत हाफटाइम तक 2-0 की बढ़त बना रखा था। बार्सिलोना का पिछले हफ्तों में लगातार 39 मैचों में जीत का विजयी रथ थमा था।
विज्ञापन
इसके बाद मेसी ने 63वें मिनट में गोल कर कुल स्कोर को 1-2 कर दिया जो अंत तक यही रहा। उधर, एटलेटिको मैड्रिड ने ग्रेनेडा को 3-0 से हराकर बार्सिलोना के कुल अंकों की बराबरी कर ली है। एटलेटिको के भी 33 मैचों से 76 अंक हो गए हैं। अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रियल मैड्रिड है जिसने शनिवार को गेटाफे को 5-1 से पराजित किया था। रियल के 33 मैचों से 75 अंक हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर है।
साथ ही बार्सिलोना की ला लीगा में यह लगातार तीसरी हार है। इससे 13 साल पहले जनवरी, 2013 में उसे लगातार 3 मैचों में हार मिली थी। बार्सिलोना को चैंपियंस लीग में एटलिटको के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद इस टीम को ला लीगा में 4 मैचों में से सिर्फ एक अंक ही मिल सका है।