फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Aston Villa Beat Crystal Palace and Wolves Beat Everton By 30

एस्टन विला ने क्रिस्टल पैलेस को 2-0 से हराया, वॉल्व्स ने एवर्टन को 3-0 से दी मात

Sun, 12 Jul 2020 11:17 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 12 Jul 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Aston Villa Beat Crystal Palace and Wolves Beat Everton By 30
Football - फोटो : पेक्सेल्स

ट्रेजेगुएट के दो गोल की मदद से एस्टन विला ने रविवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल मुकाबले में क्रिस्टल पैलेस पर 2-0 से जीत हासिल की। मिस्र के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ट्रेजेगुएट ने प्रत्येक हाफ में एक एक गोल किया जिससे नीचे से तीसरे स्थान पर चल रही विला टीम ने 11 लीग मैचों में पहली जीत हासिल की। इस तरह टीम ने प्रीमियर लीग में बने रहने के मामूली मौके को मजबूत किया।

विज्ञापन

पैलेस को लगातार पांचवें मैच में हार का सामना करना पड़ा।

वॉल्व्स ने एवर्टन को 3-0 से हराया

वॉल्वरहैम्पटन ने रविवार को प्रीमियर लीग मुकाबले में एवर्टन को 3-0 से शिकस्त देकर चैंपियंस लीग में बने रहने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा। वॉल्व्स ने रॉल जिमेनेज के जरिए पहले हाफ के इंजुरी टाइम में गोल करके 1-0 से बढ़त बना ली। घरेलू टीम ने दूसरे हाफ के 46 सेकेंड बाद इसे दोगुना कर दिया। तब लिएंडर डेनडोंकर ने गोल दागा। मैच में जब 16 मिनट का खेल बचा था तब डियोगो जोटा ने स्कोर 3-0 कर दिया। इस जीत से वॉल्व्स की टीम तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है और वह मैनचेस्टर यूनाईटेड से केवल तीन अंक पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed