फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   asian countries need to prove themselves in fifa world cup 2018

फीफा विश्व कप 2018 में एशिया की होगी अग्नि परीक्षा, क्या इन 5 टीमों में से कोई कर पाएगा कमाल?

Wed, 13 Jun 2018 02:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
asian countries need to prove themselves in fifa world cup 2018
दक्षिण कोरिया

फुटबॉल के सबसे बड़े उत्सव विश्व कप में यूरोप और दक्षिण अमेरिका का दबदबा रहता है। अभी तक आठ टीमों के बीच ही विश्व कप ट्रॉफी बंटी है। एशिया की भागीदारी तो रहती है, लेकिन दावेदारी में पिछड़ जाता है। 2002 में दक्षिण कोरिया ने सेमीफाइनल में पहुंचकर नई उम्मीद जरूर जगाई थी। पिछली बार एशिया की चार टीमों ने हिस्सा लिया था। इस बार पांच टीमें भाग ले रही हैं जिनमें ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान, सउदी अरब और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। एशियाई टीम के लिए विश्व कप बड़ी अग्निपरीक्षा है। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया ने सबसे पहले 1954 में हिस्सा लिया था। 2002 में जापान के साथ संयुक्त रूप से विश्व कप की मेजबानी करने का गौरव भी हासिल है। दक्षिण कोरिया के ग्रुप में जर्मनी, मैक्सिको और स्वीडन शामिल हैं। टीम की कमान सुंग युइंग संभाल रहे हैं जिनका यह तीसरा विश्व कप है। स्टार स्ट्राइकर सोन हियुंग मिन भी हैं, जिन्होंने इस सीजन में टोटेनहम हॉटस्पर के लिए 18 गोल किए हैं। टीम के पास सुंग युइंग हैं जो सौ मैच खेल चुके हैं। नए कोच शिन तोई यिंग के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि उन्होंने पिछले कोच यूली की बर्खास्तगी के बाद दायित्व संभाला है।
विज्ञापन

श्रेष्ठ प्रदर्शन : सेमीफाइनल (2002), इस बार भागीदारी : 10, रैंकिंग : 57 

जापान : सबसे पहले जापानी टीम 1998 में खेली थी। उसके बाद हर बार हिस्सा लिया। रूस में छठी बार खेलेगा। ग्रुप में कोलंबिया, पोलैंड और सेनेगल हैं। समुराई के नाम से मशहूर टीम ने 2002 में प्री क्वार्टर में हिस्सा लिया था। इजि कावाशिमा, केईयुस्के होंडा, युटो नागाटूमो, शिंजो ओकाजाकी और कप्तान माकोटो हासेबे पर बड़ी जिम्मेदारी है। टीम का ग्रुप मुश्किल माना जा रहा है लेकिन जापान उलटफेर करने में माहिर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेष्ठ प्रदर्शन : प्री क्वार्टर (2002, 2010), इस बार भागीदारी : 06 बार, रैंकिंग : 61

ईरान : एशिया की श्रेष्ठ रैंकिंग की टीम ईरान है। उसके साथ ग्रुप में पूर्व विश्व चैंपियन और यूरोपियन चैंपियन पुर्तगाल है। सरदार अजमोन श्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। इसके अलावा सईद इजातोल्ही और मिलाद मोहम्मदी को रूस में लीग खेलने के अनुभव का फायदा मिल सकता है। टीम का रक्षण काफी मजबूत है, क्वालिफाइंग मैचों में सिर्फ पांच गोल खाए हैं। एशियाई फुटबॉल कन्फेडरेशन (एएफसी) से ईरान ने ही सबसे पहले विश्व कप का टिकट कटाया। 
श्रेष्ठ प्रदर्शन : अमेरिका के खिलाफ जीत (1998), इस बार भागीदारी : 04, रैंकिंग : 37 

सउदी अरब : अब तक चार बार भाग ले चुकी सउदी अरब के ग्रुप में मेजबान रूस, मिस्र और उरुग्वे है। टीम नए कोच जुआन एंटोनिया पिज्जी के हवाले है। कप्तान ओसामा हवसावी के अलावा से ज्यादा उम्मीदें नहीं की जा रही। दूसरे दौर में पहुंचने की उम्मीदें बेहद कम हैं। अब तक टीम ने विश्व कप में 13 मैच जीते हैं जिनमें उसे केवल दो बार जीत मिली है। दो मैच ड्रॉ रहे हैं और नौ में हार मिली है। अनुभव की कमी टीम को खल सकती है। पिछले दो विश्व कप में टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। टीम के पास मोहम्मद अल सहयावी और याहया अल शेहरी के रूप में दो मजबूत खिलाड़ी हैं। 
श्रेष्ठ प्रदर्शन : प्री क्वार्टर (1994), इस बार भागीदारी : 05वीं बार, रैंकिंग : 67

ऑस्ट्रेलिया : पिछली बार विश्व कप में टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। सारे मैच हारी थी। इस बार विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने वाली 31वीं टीम रही। प्लेऑफ में होंडूरास को हराया था। ग्रुप में फ्रांस, पेरू और डेनमार्क हैं। कप्तान मिले जेडिनाक एस्टन विला क्लब के लिए खेलते हैं। मिडफील्डर ऍरान मूये और गोलकीपर मैट रेयान से टीम की उम्मीदें जुड़ी हैं। टीम की रैंकिंग बेहतर है। ग्रुप दौर से आगे जा सकती है। 
श्रेष्ठ प्रदर्शन : प्री क्वार्टर (2006), इस बार भागीदारी : 05, रैंकिंग : 36

फीफा विश्व कप फ्लैश बैकः जब लियोनेल मेसी पर भारी पड़े मारियो

asian countries need to prove themselves in fifa world cup 2018
लियोनेल मेसी
सेमीफाइनल में मेजबान ब्राजील को जर्मनी के हाथों 1-7 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पांच बार के चैंपियन की यह विश्व कप में सबसे से बड़ी हार थी। इस मुकाबले में पीठ में चोट के चलते ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार नहीं खेल सके। इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। ब्राजील को नीदरलैंड्स के हाथों 0-3 से हारकर चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।   

गत चैंपियन ग्रुप चरण में ही बाहर : गत चैंपियन स्पेन पहले ही दौर में बाहर हो गया। इटली और इंग्लैंड भी पहले ही दौर में बाहर हो गए। इस टूर्नामेंट में यह ट्रॉफी जीतने वाली सभी टीमों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed