{"_id":"5c869f19bdec22144a271d3b","slug":"arsenal-stops-manchester-united-12-match-winning-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्सेनल ने थामा मैनचेस्टर यूनाइटेड का 12 मैचों से चला आ रहा अजेय रथ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
आर्सेनल ने थामा मैनचेस्टर यूनाइटेड का 12 मैचों से चला आ रहा अजेय रथ
Mon, 11 Mar 2019 11:17 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
आर्सेनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्सेनल ने बारिश के बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-0 से मात देकर खिताब की उम्मीदें कायम रखी हैं। मैनचेस्टर यूनाईटेड की यह ओले गुनार सोलस्कर के कोच पद संभालने के बाद पहली हार है।
विज्ञापन
जोस मोरिन्हो को बर्खास्त करने के बाद तीन महीने पहले यूनाईटेड ने सोलस्कर को नियुक्त किया था। इसके बाद टीम 12 मैचों से अजेय थी। आर्सेनल की ओर से ग्रेनिक खाका (12वें मिनट) और पियरे एमेरिक ओबामेयंग (69वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। इस जीत से आर्सेनल 60 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
हेजार्ड ने टाली चेल्सी की हार
ईडन हेजार्ड के इंजुरी टाइम में किए गए गोल के दम पर चेल्सी की टीम वॉल्वरहैंप्टन वांडरर्स के खिलाफ एक-एक से मुकाबला ड्रॉ करवाने में सफल रही। पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद दोनों गोल दूसरे हाफ में हुए। राउल जिमेनेज ने खेल के 56वें मिनट में गोल कर वॉल्वरहैंप्टन वांडरर्स को बढ़त दिला दी। हेजार्ड ने 90+2वें मिनट में गोल कर चेल्सी को बराबरी दिलाई।
विज्ञापन