फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Argentina star footballer Lionel Messi agrees to join PSG after leaving Barcelona

खुलासा: मेसी ने करीब 257 करोड़ रुपये में किया पीएसजी से करार, कुछ दिन पहले छोड़ा था बार्सिलोना का साथ

Tue, 10 Aug 2021 05:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 10 Aug 2021 05:21 PM IST
सार

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसीअपने पुराने फुटबॉल क्लब से अलग होने के बाद अब पीएसजी के साथ जुड़ने वाले हैं। वह इस संबंध में पेरिस पहुंच रहे हैं और जल्दी ही एक बड़ी डील साईन करने के साथ पीएसजी से जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन
Argentina star footballer Lionel Messi agrees to join PSG after leaving Barcelona
Lionel Messi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छह बार बैलन डीओर का खिताब जीतने वाले अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी बार्सिलोना से अलग होने की बात स्वीकार चुके हैं। मेसी अपने पुराने फुटबॉल क्लब से अलग होने के बाद अब पीएसजी के साथ जुड़ने वाले हैं। वह इस संबंध में पेरिस पहुंच रहे हैं और जल्दी ही एक बड़ी डील साईन करने के साथ पीएसजी से जुड़ जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें पीएसजी की तरफ से सालाना 257 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलने की उम्मीद है, यह कॉन्ट्रैक्ट दो साल का होगा जिसे 2024 तक बढ़ाया जा सकता है। पीएसजी ने मेसी के साथ दो साल का करार किया है। करार में तीसरे साल का भी विकल्प भी है पर इसका फैसला मेडिकल आधार पर होगा।

विज्ञापन


बार्सिलोना छोड़ने के बाद मेसी के पास दो और विकल्प थे लेकिन उन्होंने पीएसजी से जुड़ने का फैसला किया। बार्सिलोना और मेसी के बीच पैसों की लेनदेन बड़ा मुद्दा था, जिसकी वजह से दिग्गज फुटबॉलर ने अपने इस फुटबॉल क्लब से 21 साल पुराना साथ छोड़ने का फैसला किया। हालांकि मेसी अगले पांच साल तक और बार्सिलोना के साथ बने रहने के लिए तैयार थे, लेकिन क्लब ने आर्थिक समस्याओं का हवाला देकर उनसे नाता तोड़ लिया। 
विज्ञापन

 

34 वर्षीय मेसी ने रविवार को ही आसुंओं के साथ बार्सिलोना से विदा ली थी। हालांकि वह बार्सिलोना से नाता नहीं तोड़ना चाहते थे और आधे वेतन पर भी उससे जुड़े रहना चहते थे। स्पेनिश लीग के वित्तीय नियमों के कारण मेसी का क्लब के साथ नया अनुबंध नहीं हो पाया। 12 साल में बार्सिलोना से जुड़ने वाले मेसी ने 17 वर्षों में रिकॉर्ड 34 ट्रॉफियां जीती और रिकॉर्ड  778 मैचों में 672 गोल किए।

इस डील के बाद अब एक बार फिर अर्जेंटीना के मेसी और ब्राजील के नेमार एक साथ खेलते दिखेंगे। फ्रांस के युवा स्ट्राइकर काइलियान म्बापे भी पीएसजी में ही हैं ऐसे में क्लब को इस तिकड़ी से काफी उम्मीदें होंगी। मेसी के इस करार में पीएसजी के कोच मौरिसियो पोचेटिनो ने अहम भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed