खुलासा: मेसी ने करीब 257 करोड़ रुपये में किया पीएसजी से करार, कुछ दिन पहले छोड़ा था बार्सिलोना का साथ
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसीअपने पुराने फुटबॉल क्लब से अलग होने के बाद अब पीएसजी के साथ जुड़ने वाले हैं। वह इस संबंध में पेरिस पहुंच रहे हैं और जल्दी ही एक बड़ी डील साईन करने के साथ पीएसजी से जुड़ जाएंगे।
विस्तार
छह बार बैलन डीओर का खिताब जीतने वाले अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी बार्सिलोना से अलग होने की बात स्वीकार चुके हैं। मेसी अपने पुराने फुटबॉल क्लब से अलग होने के बाद अब पीएसजी के साथ जुड़ने वाले हैं। वह इस संबंध में पेरिस पहुंच रहे हैं और जल्दी ही एक बड़ी डील साईन करने के साथ पीएसजी से जुड़ जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें पीएसजी की तरफ से सालाना 257 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलने की उम्मीद है, यह कॉन्ट्रैक्ट दो साल का होगा जिसे 2024 तक बढ़ाया जा सकता है। पीएसजी ने मेसी के साथ दो साल का करार किया है। करार में तीसरे साल का भी विकल्प भी है पर इसका फैसला मेडिकल आधार पर होगा।
बार्सिलोना छोड़ने के बाद मेसी के पास दो और विकल्प थे लेकिन उन्होंने पीएसजी से जुड़ने का फैसला किया। बार्सिलोना और मेसी के बीच पैसों की लेनदेन बड़ा मुद्दा था, जिसकी वजह से दिग्गज फुटबॉलर ने अपने इस फुटबॉल क्लब से 21 साल पुराना साथ छोड़ने का फैसला किया। हालांकि मेसी अगले पांच साल तक और बार्सिलोना के साथ बने रहने के लिए तैयार थे, लेकिन क्लब ने आर्थिक समस्याओं का हवाला देकर उनसे नाता तोड़ लिया।
Lionel Messi joins PSG... HERE WE GO! Total agreement completed on a two-years contract. Option to extend until June 2024. Salary around €35m net per season add ons included. 🇦🇷🇫🇷 #Messi
विज्ञापन विज्ञापन
Messi has definitely accepted PSG contract proposal and will be in Paris in the next hours. pic.twitter.com/DiM5jNzxTA — Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) August 10, 2021
34 वर्षीय मेसी ने रविवार को ही आसुंओं के साथ बार्सिलोना से विदा ली थी। हालांकि वह बार्सिलोना से नाता नहीं तोड़ना चाहते थे और आधे वेतन पर भी उससे जुड़े रहना चहते थे। स्पेनिश लीग के वित्तीय नियमों के कारण मेसी का क्लब के साथ नया अनुबंध नहीं हो पाया। 12 साल में बार्सिलोना से जुड़ने वाले मेसी ने 17 वर्षों में रिकॉर्ड 34 ट्रॉफियां जीती और रिकॉर्ड 778 मैचों में 672 गोल किए।
इस डील के बाद अब एक बार फिर अर्जेंटीना के मेसी और ब्राजील के नेमार एक साथ खेलते दिखेंगे। फ्रांस के युवा स्ट्राइकर काइलियान म्बापे भी पीएसजी में ही हैं ऐसे में क्लब को इस तिकड़ी से काफी उम्मीदें होंगी। मेसी के इस करार में पीएसजी के कोच मौरिसियो पोचेटिनो ने अहम भूमिका निभाई है।