फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Argentina goalkeeper Emiliano Martinez will come to Kolkata, agreement completed, schedule to be decided

Emiliano Martinez: अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज कोलकाता आएंगे, करार पूरा, कार्यक्रम तय होना बाकी

Sat, 13 May 2023 10:42 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 13 May 2023 10:42 AM IST
सार

क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ दो पेनाल्टी बचाई। इसके अलावा खिताबी मुकाबले में फ्रांस के खिलाफ भी दो पेनाल्टी बचाई थी।

विज्ञापन
Argentina goalkeeper Emiliano Martinez will come to Kolkata, agreement completed, schedule to be decided
मार्टिनेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना को फीफा विश्वकप दिलाने वाले गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में दो दिन के लिए कोलकाता का दौरा करेंगे। इससे पहले ब्राजील के दिग्गज पेले और अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना को कोलकाता लाने में अहम भूमिका निभाने वाले सतरादु दत्ता ने लंदन से बताया कि उनके आने की संभावित तिथि जून 20-21 या जुलाई 1-3 हो सकती है। करार हो चुका है, बस कार्यक्रम तय होना है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में अर्जेंटीना टीम के सभी समर्थकों के लिए यह अच्छी खबर है। 
विज्ञापन


मार्टिनेज ने लियोनल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीनी टीम को विश्वकप जिताने में बड़ी भूमिका अदा की थी। क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ दो पेनाल्टी बचाई। इसके अलावा खिताबी मुकाबले में फ्रांस के खिलाफ भी दो पेनाल्टी बचाई थी। हालांकि उनके जश्न के तरीके को लेकर विवाद भी हुआ था। वह विश्वकप में श्रेष्ठ गोलकीपर चुने गए थे। तीस साल के मार्टिनेज इंग्लिश प्रीमियर लीग में एस्टन विला के लिए खेलते हैं। उन्हें 2021 के कोपा अमेरिका कप में भी श्रेष्ठ गोलकीपर आंका गया था, जिसे अर्जेंटीना ने ही जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed