फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   7th FIFA Prize Lionel Messi to compete with Robert Lewandowski and Mohamed Salah

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़: सातवें फीफा पुरस्कार के लिए मेसी की टक्कर लेवांडोव्स्की व मोहम्मद सालाह से

Sat, 08 Jan 2022 06:11 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Jan 2022 06:11 AM IST
सार

मेसी छह बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं जबकि लेवांडोव्स्की गत विजेता हैं। विजेता की घोषणा 17 जनवरी को होगी। मेसी ने इस दौरान कोपा अमेरिका कप के जरिये अर्जेंटीना के साथ अपना बड़ा खिताब जीता।

विज्ञापन
7th FIFA Prize Lionel Messi to compete with Robert Lewandowski and Mohamed Salah
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी सहित अब तीन खिलाड़ी ही फीफा के 2021 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में बचे हैं। मेसी के अलावा पोलैंड और बायर्न म्यूनिख के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और मिस्र व लिवरपूल के मोहम्मद सालाह में होड़ है।

विज्ञापन


मेसी छह बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं जबकि लेवांडोव्स्की गत विजेता हैं। विजेता की घोषणा 17 जनवरी को होगी। मेसी ने इस दौरान कोपा अमेरिका कप के जरिये अर्जेंटीना के साथ अपना बड़ा खिताब जीता। उन्होंने पिछले महीने अपने कॅरिअर की सातवीं बेलोन डी ओर ट्रॉफी जीती थी। सालाह को इस सूची में 2018 के बाद दूसरी बार जगह मिली है। उन्होंने लिवरपूल के लिए शानदार प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन


लेवांडोव्स्की ने 2020-21 सत्र में म्यूनिख के लिए 41 गोल और 2021 के कैलेंडर वर्ष में 43 गोल करके दो बुंडेसलीगा (जर्मनी की शीर्ष फुटबॉल लीग) रिकॉर्ड अपने नाम किए। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय टीम के कोच, कप्तान, विशेषज्ञ मीडिया और प्रशंसक फीफा की वेबसाइट पर मतदान के जरिये करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 साल बाद रोनाल्डो शीर्ष तीन में नहीं
पुर्तगाल और मैनचेस्टर यूनाइटेड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो दौड़ से बाहर हो गए। पांच बार के विजेता रोनाल्डो 2007 में फीफा पुरस्कारों के लिए पहली बार नामांकित होने के बाद से सिर्फ दूसरी बार इस सूची में जगह बनाने में असफल रहे। वह 2010 के पुरस्कार की सूची में जगह बनाने से चूक गए थे। तब मेसी ने आंद्रे इनिएस्ता और जावी को पछाड़कर खिताब जीता था। 


महिलाओं में पुटेलस, जेनिफर व सैम में होड़
महिलाओं में बार्सिलोना की एलेक्सिया पुटेलस और जेनिफर हर्मोसो के साथ चेल्सी की खिलाड़ी सैम केर में होड़ है। पुटेलस ने पिछले महीने महिला बैलोन डिओर जीता था, जिसमें हर्मोसो दूसरे और केर तीसरे स्थान पर रही थी। फीफा ज्यूरिख में अपने मुख्यालय से एक ऑनलाइन समारोह में विजेताओं की घोषणा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed