{"_id":"5dcd7a418ebc3e54b5469774","slug":"2022-fifa-world-cup-qualifier-afghanistan-vs-india-match-ends-with-draw-by-1-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा विश्व कप क्वालिफायरः डोंगले ने टाली भारत की हार, अफगानिस्तान से खेला एक-एक से ड्रॉ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा विश्व कप क्वालिफायरः डोंगले ने टाली भारत की हार, अफगानिस्तान से खेला एक-एक से ड्रॉ
Fri, 15 Nov 2019 08:09 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 15 Nov 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम भारत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमिनलेन डोंगेल ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में गोल करके भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालिफायर मुकाबले में हार टाली। मुकाबला एक-एक से बराबरी पर खत्म हुआ।
विज्ञापन
भारतीय टीम जब अपनी दूसरी हार की तरफ बढ़ रही थी तब स्थानापन्न डोंगेल (90+3) ने गोल किया। अफगानिस्तान ने जेल्फागर नाजरी (45+1) के गोल की मदद से बढ़त बनाकर भारत को परेशानी में डाल दिया था। भारत ग्रुप ई में अब भी चौथे स्थान पर बना हुआ है। उसके चार मैचों में तीन अंक हैं, जबकि अफगानिस्तान चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
भारत के तीसरे दौर में पहुंचने की संभावनाएं बेहद कम हैं। सेंट्रल रिपलब्लिकन स्टेडियम में बेहद ठंडे मौसम में मुकाबला खेला गया। शाम को तापमान नौ डिग्री तक चला गया था। भारत ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में गोल खाया। तब दाविद नजम ने शानदार मूव बनाकर उसे नाजरी तक भेजा जिन्होंने भारतीय रक्षकों को छकाकर गोल किया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान ने पिछले मैचों के अच्छे प्रदर्शन से मिला आत्मविश्वास दिखाया। यह उसका घरेलू मैच था। पहले हाफ में अफगानिस्तान की टीम ने बेहतर खेल दिखाया और उसने भारतीय रक्षापंक्ति को दबाव में रखा जिसमें मंदर राव देसाई, आदिल खान, राहुल भेके और प्रीतम कोटल शामिल थे।
अफगानिस्तान के स्ट्राइकर अहमद ओमरान और मिडफील्डर फैसल शायस्ता ने उन्हें व्यस्त रखा। भारत ने भी एक दो बार प्रयास किए लेकिन उसने कोई स्पष्ट मौका नहीं बनाया। भारत ने मध्यांतर के बाद राव की जगह फारूख चौधरी को उतारा। भारतीयों ने बराबरी का गोल करने के लिए जी जान लगा दी।
भारत के पास 58वें मिनट में मौका था लेकिन कप्तान सुनील छेत्री का प्रीतम कोटाल के क्रास पर लगाया गया हेडर अजीजी ने बचा दिया। भारतीयों पर जब निराशा हावी हो रही थी तब इगोर स्टिमाक का कोटल की जगह डोंगेल को उतारने का फैसला सही साबित हुआ।