फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   2018 FIFA World Cup FIFA Football Brazil vs Costa Rica Live Blogs

स्टॉपेज टाइम में ब्राजील ने दागा गोल, कोस्टा रिका के खिलाफ जीत में कुटीनियो बने हीरो

Fri, 22 Jun 2018 08:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jun 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
2018 FIFA World Cup FIFA Football Brazil vs Costa Rica Live Blogs
brazil

फीफा विश्व कप 2018 में शुक्रवार को 5 बार की विश्व विजेता ब्राजील ने कोस्टा रिका को 2-0 से हराया। दिल की धड़कनें तेज कर देने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। 90 मिनट तक कोई भी देश गोल करने में कामयाब नहीं हो पाया। जिसके बाद मिले 6 मिनट के स्टॉपेज टाइम में यह दोनों गोल आए।

विज्ञापन


पहले फिलिप कुटीनिहो ने एक गोल मारकर ब्राजील को मैच में मजबूत बनाया तो उसके चंद मिनट बाद ही स्टार खिलाड़ी नेमार ने गोल दागकर ब्राजील की जीत सुनिश्चित की। सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कोस्टा रिका ने अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन इसे बदकिस्मती ही कहा जाए कि 90 मिनट तक अपने मजबूत डिफेंस के लिए तारीफें बटोरनी वाली यह टीम अतिरिक्त समय में मैच गंवा बैठी।
विज्ञापन


अगली स्लाइड में देखिए मैच से जुड़े VIDEOS और लाइव कमेंट्री का रोमांच

लाइव कमेंट्री का रोमांच

2018 FIFA World Cup FIFA Football Brazil vs Costa Rica Live Blogs

फाइनल स्कोर : ब्राजील 2- 0 कोस्टारिका
 



रेफरी ने फाइनल व्हिसल बजाई। इस तरह ब्राजील ने अहम मुकाबले में कोस्टा रिका को 2-0 से मात दी।

90+6: 
अंतिम पलों में नेमार भी एक गोल करने में सफल रहे। मार्सेलो से बॉक्स में मिले पास पर नेमार को गेंद को सिर्फ दिशा देनी थी, जिसमें वह सफल रहे। ब्राजील 2-0 से आगे।
   


90+1: आखिरकार ब्राजील ने गोल मारा। फिलिप कुटीनियो ने माउथ के सामने मिली गेंद को जाली तक पहुंचाने में कोई गलती नहीं की।
   

 


90 मिनट: अधिकारिक समय समाप्ता। अब मैच में 6 मिनट का स्टापेज टाइम जोड़ा गया।

86 मिनट:
मैच का माहौल गर्माया। रेफरी ने पहले नेमार फिर फिलिप कुटीनियो को येलो कार्ड।

84 मिनट: महज 6 मिनट का खेल शेष। ब्राजील ने हमलावर रुख अपना रखा है लेकिन कोई परिणाम निकलता नहीं दिख रहा है।


मैच खत्म होने में अब महज 10 मिनट का समय शेष, अगर ब्राजील गोल करने में कामयाब नहीं हो पाता। इस विश्व कप में उसका सफर बेहद कठिन हो जाएगा।

79 मिनट:
गोलपोस्ट के ठीक सामने नेमार गिरे। रेफरी ने तुरंत पेनल्टी दी। लेकिन कोस्टा रिका के खिलाड़ियों के विरोधस्वरूप VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) की मदद ले गई। जिसके बाद फैसला बदला गया। ब्राजील के पास गोल करने का सुनहरा मौका आते-आते रह गया।

 

71 मिनट: लगता है आज नेमार का दिन नहीं। वह बेहद आसान मौके गंवा रहे हैं। काउंटर अटैक पर एकबार फिर वह तेजी से आगे बढ़े। एक डिफेंडर से रिबाउंड होकर गेंद उन्हें मिली लेकिन उनका शॉट बार से काफी ऊपर निकल गया।


59 मिनट: काउंटर अटैक पर नेमार तेजी से आगे निकले। दाएं छोर पर कोस्टा को गेंद बढ़ाई जो वह कलेक्ट नहीं कर सके, वरना ये एक शानदार मौका हो सकता था।

50 मिनट: ब्राजील दूसरे हाफ की शुरुआत से ही लगातार आक्रमण कर रही है। 

हाफ टाइम तक का खेल खत्म।

स्कोर: ब्राजील 0- 0 कोस्टा रिका


42 मिनट: मार्सेलो के पास गोल करने का अच्छा मौका था, लेकिन गेंद पर कंट्रोल नहीं रख पाए। कोस्टा रिका ने डिफेंस को मजबूत बना रखा है।

39 मिनट: ब्राजील ने एकदम से अपने खेल का गेयर बदला। मार्सेलो और नेमार की जोड़ी लगातार हमले कर रही है। नेमार ने बॉक्स के बाहर मिले गोल करने के सुनहरे अवसर को गंवाया। 

30 मिनट: हाफ टाइम में 15 मिनट का खेल बाकि है। ब्राजील ने ज्यादातर समय गेंद पर अपना कब्जा जमाया हुआ है, लेकिन गोल करने में अब तक कामयाब नहीं हो पाई है।

ब्राजील इस विश्व कप में अपनी पहली जीत की तलाश में है। बुधवार को वह अभ्यास मैच के दौरान घायल हो गए थे, उनकी टखने की चोट का फायदा शायद विरोधी टीम यहां लेना चाह रही है।  कोस्टा रिका के डिफंडर ब्राजील के नेमार को खुलकर खेलने नहीं दे रहे हैं। ऐसा ही पिछले मैच में स्विट्जरलैंड के खिलाड़ियों ने उन्हें रोका था।

20 मिनट:
नेमार पर लगातार फाउल हो रहे हैं। जैसे ही नेमार के पास गेंद होती है, उन्हें गिरा दिया जा रहा।

13 मिनट: कोस्टा रिका का मैच में यह पहला मूव। सेल्सो बोर्गेस ने लो शॉट लगाया, लेकिन शॉट वाइड।

10 मिनट: ब्राजील ने एक फ्री किक गंवाई। नेमार से उम्मीद थी, लेकिन नतीजा पक्ष में नहीं।
 
4 मिनट:
मैच की शुरुआत होते ही ब्राजील ने दिखाए आक्रामक तेवर। दूसरे ही मिनट में फिलिप कुटीनियो ने लांग रेंज से शॉट दागा, लेकिन गोलकीपर कीलर नवास के ऊपर से होते हुए गेंद बार को पार करते हुए निकल गई।

दोनों टीम की शुरुआती लाइनअप

ब्राजील
 - एलिसन, थियागो सिल्वा, मिरांडा, कैसेमिरो, गेब्रिएल जीसस, नेमार, फिलिप कुटीनियो, मार्सेलो, पाउलिनियो, विलियन, फैगनर

 

कोस्टा रिका - कीलर नवास, जॉनी अकोस्टा, गियानकारलो गोंजालेज, सेल्सो बोर्गेस, ऑस्कर दुआर्ते, ब्रायन ओविएडो, ब्रायन रुइज, जोहान वेनेगास, क्रिस्टियन गाम्बो, डेविड गुजमन, मार्को उरेना

 


नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed