फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Football League BLW played 2-2 draw with goal from free pick in 70th minute match was appreciated

फुटबॉल लीग : 70वें मिनट में बल्लू की फ्री पिक पर गोल से बीएलडब्ल्यू ने खेला 2-2 से ड्रा, मुकाबले ने चाैंकाया

Tue, 22 Jul 2025 05:24 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 05:24 AM IST
सार

जिला फुटबॉल लीग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लीग में 14 टीमों को दो पूल में बांटा गया है। दिन का दूसरा मैच फुटबॉल नर्सरी बनाम वाराणसी खेल छात्रावास के बीच हुआ। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

विज्ञापन
Football League BLW played 2-2 draw with goal from free pick in 70th minute match was appreciated
फुटबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर खेली जा रही जिला फुटबॉल लीग में सोमवार को पूल बी में दो मुकाबले खेले गए। लीग के दो मुकाबले में चार गोल हुए लेकिन दोनों मुकाबले बराबरी पर छूटे। जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित मोहम्मद राजाउद्दीन स्मृति फुटबॉल लीग में 14 टीमों को दो पूल में बांटा गया है। लीग के दूसरे दिन का पहला मैच सिगरा एफसी बनाम बीएलडब्ल्यू के बीच खेला गया।

विज्ञापन


मैच का पहला गोल खेल के आठवें मिनट में सिगरा एफसी के मिडफिल्डर के पास पर फॉर्वर्ड खिलाड़ी अजय चौहान ने कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। जवाब में बीएलडब्ल्यू के बालू वर्मा ने 22वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हाफ की समाप्ति पर दोनों टीम एक-एक से बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन


दूसरे हाफ के 46वें मिनट में अजय चौहान ने दूसरा गोल कर सिगरा एफसी की टीम का स्कोर 2-1 कर दिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद बीएलडब्ल्यू की टीम ने विपक्षी टीम के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए। खेल के 70वें मिनट में बीएलडब्ल्यू के स्ट्राइकर बल्लू वर्मा ने डायरेक्ट फ्री पिक पर गोल कर बीएलडब्ल्यू की टीम को बराबरी ला दिया। अंत में दोनों टीमें 2-2 के स्कोर से बराबरी पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का दूसरा मैच फुटबॉल नर्सरी बनाम वाराणसी खेल छात्रावास के बीच हुआ। पहला हाफ गोल रहित रहा। दूसरे हाफ में के 69वें मिनट में राजेश यादव ने एकल प्रयास से गोल करने का प्रयास किया लेकिन खेल छात्रावास के खिलाड़ी ने पेनल्टी एरिया में गोल करने से रोक दिया। अंत में दोनों टीम का स्कोर 0-0 रहा। रेफरी की भूमिका अजय यादव, जैसल कुमार, राहिल अनवर, विनोद यादव, संजिव पटेल, अतुल कुमार, सनी कन्नोजिया ने निभाई।जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चितहर प्रसाद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed