फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIH Pro League Indian team is ready for European stage Hardik said we will win and qualify for World Cup

FIH Pro League: यूरोपीय चरण के लिए तैयार भारतीय टीम, उपकप्तान बोले- हम जीतकर विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेंगे

Mon, 26 May 2025 05:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 26 May 2025 05:04 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया इस समय प्रो लीग में छठे स्थान पर है और लीग का पिछला चैंपियन होने के नाते उसे विश्व कप में सीधे प्रवेश मिल गया है। बेल्जियम और नीदरलैंड मेजबान होने के नाते स्वत: क्वालिफाई करेंगे। जर्मनी पांचवें स्थान पर है और उसे अभी छह मैच और खेलने है। भारत की क्वालिफिकेशन की उम्मीदों के लिये जर्मनी ही खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
FIH Pro League Indian team is ready for European stage Hardik said we will win and qualify for World Cup
हरमनप्रीत सिंह-हार्दिक सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान हार्दिक सिंह ने कहा कि भारत एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण में हर अंक के लिए मेहनत करेगा ताकि खिताब जीतकर अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर सके। भारतीय टीम एफआईएच अंक तालिका में 15 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। वहीं, इंग्लैंड शीर्ष पर और बेल्जियम दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

 

सात जून से होगी यूरोप चरण की शुरुआत
प्रो लीग का यूरोप चरण सात जून से शुरू होगा और टूर्नामेंट के विजेता को 2026 विश्व कप में अपने आप जगह मिलेगी। हार्दिक ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, 'हमने टीम में इस बारे में बात की है और मेरा मानना है कि रणनीति पर टिके रहकर, पर्याप्त अंक लेकर और जीत के लिये मेहनत करके हमारे पास प्रो लीग के जरिये विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने का सुनहरा मौका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को जर्मनी से रहना होगा सावधान
ऑस्ट्रेलिया इस समय प्रो लीग में छठे स्थान पर है और लीग का पिछला चैंपियन होने के नाते उसे विश्व कप में सीधे प्रवेश मिल गया है। बेल्जियम और नीदरलैंड मेजबान होने के नाते स्वत: क्वालिफाई करेंगे। जर्मनी पांचवें स्थान पर है और उसे अभी छह मैच और खेलने है। भारत की क्वालिफिकेशन की उम्मीदों के लिये जर्मनी ही खतरा हो सकता है। हार्दिक ने कहा, 'बेल्जियम और नीदरलैंड विश्व कप 2026 के मेजबान होने के नाते स्वत: क्वालीफाई कर लेंगे । इसके बाद इंग्लैंड , जर्मनी और स्पेन प्रमुख प्रतिद्वंद्वी रहते हैं।'
विज्ञापन

भारतीय टीम जमकर बहा रही पसीना
भारत को यूरोप चरण में नीदरलैंड के खिलाफ सात और नौ जून को और अर्जेंटीना से 11 और 12 जून को खेलना है। टीम 14 और 15 जून को एंटवर्प में आस्ट्रेलिया से खेलेगी और बेल्जियम से सामना 21 और 22 जून को होगा। भारतीय टीम पिछले तीन सप्ताह से यूरोप दौरे की तैयारी बंगलूरू के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर कर रही है। हार्दिक ने कहा, 'ये सत्र काफी कठिन थे। कोच और वैज्ञानिक सलाहकार एलेन ने काफी मेहनत की है। दम खम और अनुकूलन पर काफी काम किया गया क्योंकि हमें लगातार मैच खेलने हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed