{"_id":"67bb1c713f1fae3c5000b4fd","slug":"fih-pro-league-indian-mens-hockey-team-will-try-to-repeat-its-winning-streak-against-england-2025-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIH Pro League : जीत के क्रम को इंग्लैंड के खिलाफ दोहराने उतरेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIH Pro League : जीत के क्रम को इंग्लैंड के खिलाफ दोहराने उतरेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम
Sun, 23 Feb 2025 06:32 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 23 Feb 2025 06:32 PM IST
सार
पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने नए सत्र में आशातीत शुरुआत नहीं की। स्पेन और जर्मनी के खिलाफ भारत को मिली जुली सफलता मिली।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने से ऊंची रैंकिंग वाली इंग्लैंड टीम के खिलाफ सोमवार को एफआईएच प्रो लीग के मैच में इसी लय को कायम रखने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट में औसत शुरूआत के बाद जीत की राह पर लौटी भारतीय टीम छह मैचों में 12 अंक लेकर फिलहाल चौथे स्थान पर है और घरेलू चरण पूरा होने से पहले और सफलता अर्जित करना चाहेगी। दूसरी ओर इंग्लैंड छह मैचों में 13 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है जिसे पिछले मैच में स्पेन ने 4-1 से हराया।
पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने नए सत्र में आशातीत शुरुआत नहीं की। स्पेन और जर्मनी के खिलाफ भारत को मिली जुली सफलता मिली। स्पेन ने उसे 3-1 से हराया जबकि पेरिस खेलों में कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने इसी स्पेनिश टीम को मात दी थी। रिटर्न मैच में भारत ने हालांकि स्पेन पर 2-0 से जीत दर्ज की। पेनल्टी कॉर्नर भारत की कमजोर कड़ी बना हुआ है और इसी वजह से जर्मनी ने उसे 4-1 से हराया। कप्तान और अनुभवी ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की वापसी से हालांकि भारत ने दूसरे मैच में एक गोल से जीत हासिल की।
आयरलैंड पर दोनों मैचों में जीत के बाद भारत का मनोबल बढा होगा। भारत के लिये मनदीप सिंह, जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, नीलम सेस, अभिषेक और शमशेर ने पिछले दो मैचों में 3-1 और 4-0 से मिली जीत में गोल दागे। वहीं इंग्लैंड ने शूटआउट में जीत दर्ज करने के बाद स्पेन के खिलाफ दूसरा मुकाबला 1-4 से गंवा दिया। दुनिया की तीसरे नंबर की टीम अब पांचवीं रैंकिंग वाली भारतीय टीम के खिलाफ जीत की राह पर लौटने को बेताब होगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड की उम्मीदों का दारोमदार अनुभवी सैम वार्ड पर होगा जो अब तक लीग के इस सत्र में नौ गोल कर चुके हैं और सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के लिये हालांकि भारत की रक्षापंक्ति को भेदना उतना आसान नहीं होगा जो प्रो लीग 2024-25 में बेहतरीन फॉर्म में है। भारत ने अब तक सिर्फ आठ गोल गंवाये हैं और नौ टीमों में वह सबसे कम गोल गंवाने वाली टीम है।