फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA World Cup Controversy Colombia captain Andres Escobar was shot after an own goal against the USA in 1994

FIFA World Cup: एक आत्मघाती गोल ने ले ली थी कोलंबिया के कप्तान की जान, अपने ही देश में मारी गई थीं छह गोलियां

Sun, 18 Dec 2022 01:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 18 Dec 2022 01:26 PM IST
सार

टूर्नामेंट में बने रहने के लिए कोलंबिया को दूसरे मुकाबले में अमेरिका से जीत हासिल करनी थी या मैच को ड्रॉ कराना था। इस मैच से पहले ही टीम के कोच रोने लगे। उन्हें एक ड्रग माफिया का फोन आया था। उन्हें कहा गया था कि मैच हारने पर बहुत बुरा हो सकता है।

विज्ञापन
FIFA World Cup Controversy Colombia captain Andres Escobar was shot after an own goal against the USA in 1994
आत्मघाती गोल करते आंद्रे एस्कोबार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

1994 विश्व कप की मेजबानी अमेरिका को मिली थी। उसके देश में पहली बार फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) का आयोजन हो रहा था। 24 टीमों ने इस बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और कुल 52 मैच खेले गए थे। 1990 में पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीम कोलंबिया भी इस बार खेल रही थी। वह तीसरी बार विश्व कप में उतरा था। 1962 में ग्रुप दौर और 1990 में प्री-क्वार्टर फाइनल से बाहर हुआ था। पिछले प्रदर्शन को देखते हुए कोलंबिया से अमेरिका में बेहतरीन खेल दिखाने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

FIFA World Cup Controversy Colombia captain Andres Escobar was shot after an own goal against the USA in 1994
कोलंबिया के फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें पहले से सोची हुई चीजें नहीं होती। कोलंबिया को ग्रुप ए में रोमानिया, स्विट्जरलैंड और मेजबान अमेरिका के साथ रखा गया था। अपने पहले मैच में कोलंबिया को रोमानिया के खिलाफ 1-3 से हार मिली। अब टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उसे दूसरे मुकाबले में अमेरिका से जीत हासिल करनी थी या मैच को ड्रॉ कराना था। इस मैच से पहले ही टीम के कोच रोने लगे। उन्हें एक ड्रग माफिया का फोन आया था। उन्हें कहा गया था कि मैच हारने पर बहुत बुरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA World Cup Controversy Colombia captain Andres Escobar was shot after an own goal against the USA in 1994
आत्मघाती गोल करते आंद्रे एस्कोबार - फोटो : सोशल मीडिया
अंतिम दोनों मैचों में हार गई थी कोलंबिया की टीम
कोच ने अमेरिका के खिलाफ मैच में स्टार खिलाड़ी गोमेज को मैच से बाहर कर दिया। मुकाबला शुरू हुआ तो कोलंबियाई दर्शक स्टैंड में आक्रामक नजर आए। वह जीत के लिए टीम पर शुरू से ही दबाव बना रहे। मैच के 35वें मिनट में कप्तान आंद्रे एस्कोबार से एक गलती हो गई। वह अमेरिकी टीम के गोल को रोकने के प्रयास में गेंद को अपने ही गोलपोस्ट में डाल बैठे। यह आत्मघाती गोल था। इसने कोलंबिया को मैच में 0-1 से पीछे कर दिया। अमेरिका के एरनी स्टीवर्ट ने 52वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। अब कोलंबिया हार के कगार पर था। उसके लिए 90वें मिनट में एडोल्फ वेलेंसिया ने गोल किया, लेकिन तब देर हो चुकी थी। अमेरिका यह मैच 2-1 से जीत गया और कोलंबिया विश्व कप से बाहर हो गया।

कोलंबिया को अपने तीसरे मैच में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 2-0 की हार मिली और टीम स्वदेश लौट आई। उस दौर में वहां ड्रग माफियाओं का राज था। कप्तान स्कोबार को लगातार धमकियां मिल रही थीं। आत्मघाती गोल के बाद उन्होंने पूरे देश से माफी भी मांगी थी, लेकिन ड्रग माफियाओं की नाराजगी को वह दूर नहीं कर पाए थे।

ये भी पढ़ें: FIFA WC: फ्रांस के नौ फुटबालर लगातार दो विश्व कप जीतने की राह पर, कप्तान लोरिस के पास भी रिकॉर्ड बनाने का मौका
विज्ञापन

FIFA World Cup Controversy Colombia captain Andres Escobar was shot after an own goal against the USA in 1994
आंद्रे स्कोबार और उनका शव - फोटो : सोशल मीडिया
स्कोबार ने माफी में क्या लिखा था?
स्कोबार ने माफी मांगते हुए एक समाचार पत्र 'एल टिंपे' में लिखा था, ''यह जीवन का अंत नहीं है। हमे आगे बढ़ना होगा। हमें गिरकर फिर से खड़ा होना पड़ेगा। हमारे पास दो ही विकल्प हैं: या तो गुस्सा को खुद पर हावी होने दे और हिंसा जारी रखे या इस दुख से बाहर निकले और दूसरों की मदद के लिए आगे आए। मैं हर किसी का स्वागत करना चाहता हूं। इससे हमें बाहर निकलना होगा।''

पीठ में मारी गई छह गोलियां
इन लाइनों के छपने के कुछ दिन ही बाद दो जुलाई 1994 को आंद्रे एस्कोबार की जान चली गई। मेडिलिन शहर के एक पब में उन्हें सुबह साढ़े तीन बजे गोली मार दी गई। वह पार्किंग में अपने कार के पहुंचे ही थे कि कुछ लोग वहां जमा हो गए और आत्मघाती गोल के लिए एस्कोबार को धमकाने लगे। एस्कोबार ने उन्हें समझाया और कार की ओर चल पड़े। तभी भीड़ में से एक शख्स ने उनकी पीठ पर छह गोलियां मार दी। एस्कोबार की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: FIFA WC: ब्राजील के सुपरस्टार फुटबॉलर नेमार हुए भावुक, समर्थन के लिए केरल के फैन्स का आभार जताया, देखें

FIFA World Cup Controversy Colombia captain Andres Escobar was shot after an own goal against the USA in 1994
आंद्रे स्कोबार की अंतिम यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग माफियाओं ने लगाए थे फुटबॉल में पैसे
एस्कोबार की मौत का जिम्मेदार ड्रग माफिया पाब्लो स्कोबार को ठहराया गया। वह उस दौर में कोलंबिया का सबसे बड़ा ड्रग माफिया था। 1990 विश्व कप में टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद उसने फुटबॉल में पैसे लगाए। कोलंबियाई टीम को विश्व स्तर की सुविधाएं मिलने लगीं। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने 1994 विश्व कप से पहले भविष्यवाणी की थी कि कोलंबिया इस बार विश्व कप जीत सकता है। इससे ड्रग माफियाओं की उम्मीदें ज्यादा बढ़ गईं। उन्होंने सट्टेबाजी में टीम के लिए जमकर पैसे लगाए। जब कोलंबियाई टीम बाहर हुई तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए और कप्तान की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed