{"_id":"691ca07e8e580867c8069c80","slug":"fide-world-cup-arjun-draws-again-to-reach-tiebreaker-against-wei-yi-know-details-2025-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIDE World Cup: एरिगेसी ने वेई यी के खिलाफ फिर ड्रॉ खेला, टाईब्रेकर में होगा फैसला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIDE World Cup: एरिगेसी ने वेई यी के खिलाफ फिर ड्रॉ खेला, टाईब्रेकर में होगा फैसला
Tue, 18 Nov 2025 10:06 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी (गोवा)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी (गोवा)
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 18 Nov 2025 10:06 PM IST
सार
ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने मंगलवार को विश्व शतरंज कप में चीन के वेई यी के खिलाफ दूसरी बाजी भी ड्रॉ खेली जिससे क्वार्टर फाइनल मुकाबले का फैसला टाईब्रेकर में होगा।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगेसी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने मंगलवार को विश्व शतरंज कप में चीन के वेई यी के खिलाफ दूसरी बाजी भी ड्रॉ खेली जिससे क्वार्टर फाइनल मुकाबले का फैसला टाईब्रेकर में होगा। पहली बाजी में आसान ड्रॉ खेलने के बाद एरिगेसी को वेई यी ने दूसरी बाजी में काले मोहरो से खेलते हुए परेशान किया। हालांकि, एरिगेसी की 32वीं चाल के बाद दोनों खिलाड़ी बाजी को ड्रॉ कराने को राजी हो गए।
विश्व कप में एलेक्जेंडर डोनचेंको के स्वप्निल अभियान पर विराम लग गया जब उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकुबोएव ने दूसरी बाजी ड्रॉ खेलकर मुकाबला 1.5-0.5 से जीत लिया। नोदिरब्रेक ने पहली बाजी जीती थी। उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव और मैक्सिको के जोस एडवर्डो मार्टिनेज अल्केंटरा तथा अमेरिका के सैम शेंकलेंड और रूस के आंद्रे एसिपेंको के बीच भी दूसरी बाजियां ड्रॉ रहीं जिससे इन मुकाबलों का फैसला भी टाईब्रेकर में होगा।