{"_id":"6ac67e0d066f4e975000dd9d","slug":"ex-husband-onler-kom-files-criminal-defamation-case-against-mary-kom-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तलाक के बाद भी जारी विवाद: मैरी कॉम के खिलाफ पूर्व पति ने दर्ज कराया मानहानि केस, क्यों लिया ऐसा फैसला?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
तलाक के बाद भी जारी विवाद: मैरी कॉम के खिलाफ पूर्व पति ने दर्ज कराया मानहानि केस, क्यों लिया ऐसा फैसला?
Wed, 07 Oct 2026 10:45 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:45 PM IST
सार
ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम के पूर्व पति ओनलर कॉम ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया है। ओनलर का आरोप है कि मैरी कॉम टेलीविजन और सार्वजनिक मंचों पर उनके बारे में झूठी और अपमानजनक बातें कर रही हैं। मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर 2026 को होगी।
विज्ञापन
ओनलर कॉम-मैरी कॉम
- फोटो : IANS
विस्तार
ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम के पूर्व पति ओनलर कॉम ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही शुरू की है। ओनलर का आरोप है कि मैरी कॉम टेलीविजन और अन्य सार्वजनिक मंचों पर उनके बारे में अपमानजनक और कथित तौर पर झूठी टिप्पणियां कर रही हैं। ओनलर ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उन्होंने मैरी कॉम के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया है और मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर 2026 को निर्धारित है। उन्होंने कहा, 'वह सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए सार्वजनिक मंचों पर मेरे बारे में बहुत सारी झूठी बातें कह रही हैं। मैंने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया है। मामला दर्ज हो चुका है और अगली सुनवाई 19 नवंबर 2026 को है।'
विज्ञापन
Trending Videos
मैरी कॉम ने लगाए थे गंभीर आरोप
यह मामला दोनों के बीच चल रहे सार्वजनिक विवाद के बीच सामने आया है। मैरी कॉम इससे पहले ओनलर पर उनके मुक्केबाजी करियर से कमाई गई करोड़ों रुपये की रकम के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा चुकी हैं। मैरी कॉम ने यह भी आरोप लगाया था कि उनके नाम पर कर्ज लिया गया, उनकी संपत्ति को गिरवी रखा गया और कुछ संपत्तियां उनकी उचित सहमति के बिना ओनलर के नाम पर स्थानांतरित कर दी गईं।
हालांकि, ओनलर ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि तलाक के बाद मैरी कॉम अपनी जिंदगी में जो भी करना चाहें, वह उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वह सार्वजनिक रूप से उन पर आरोप लगाए जाने और उन्हें बदनाम किए जाने का विरोध करते हैं।

'हमारा तलाक हो चुका है, वह जो चाहें कर सकती हैं'
ओनलर ने कहा, 'मैं अब शराब नहीं पीता। मेरे छोटे बच्चे हैं और वह हर बार मुझे बदनाम करती नहीं रह सकतीं। हमारा तलाक हो चुका है। वह जो करना चाहती हैं, कर सकती हैं, मुझे इससे कोई समस्या नहीं है। लेकिन मुझे बदनाम क्यों करना?'
उन्होंने आगे दावा किया कि मैरी कॉम की ओर से उन पर आरोप लगाए जाने के बावजूद उन्होंने कभी उनकी निजी कमजोरियों को सार्वजनिक नहीं किया। ओनलर ने कहा, 'क्या मैंने कभी उनकी किसी कमजोरी के बारे में किसी को बताया है? नहीं। उनकी कई बुरी आदतें हैं, लेकिन मैंने उनके बारे में कभी सार्वजनिक रूप से बात नहीं की।'

2005 में हुई थी शादी, 2023 में हुआ तलाक
मैरी कॉम और ओनलर कॉम ने 2005 में शादी की थी। दोनों के चार बच्चे हैं। मैरी कॉम के मुक्केबाजी करियर के दौरान ओनलर ने उनका साथ दिया और जब वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती थीं, तब उन्होंने घर और बच्चों की जिम्मेदारियां संभालीं। कई वर्षों तक चले मतभेदों के बाद दोनों अलग हो गए और 2023 में उनका तलाक हो गया। अब तलाक के बाद दोनों के बीच सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप का मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है।