फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Euro Qualifiers Bukayo Saka hits first hat-trick for England France beat Greece with Kylian Mbappe goal

Euro Qualifiers: साका ने लगाई पहली हैट्रिक, इंग्लैंड 7-0 से जीता; एम्बाप्पे के गोल से फ्रांस ने ग्रीस को हराया

Tue, 20 Jun 2023 11:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 20 Jun 2023 11:33 PM IST
सार

इंग्लैंड के कोच गेरेथ साउथगेट ने कहा कि साका को मैच के दौरान चोट भी लग गई थी। मैच में गोल की शुरुआत केन ने की। उन्होंने 29वें मिनट में गोल करके इंग्लैंड का खाता खोल दिया। दूसरे हाफ में चार गोल हुए।

विज्ञापन
Euro Qualifiers Bukayo Saka hits first hat-trick for England France beat Greece with Kylian Mbappe goal
बुकायो साका, किलियन एम्बाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूरोपियन चैंपियनशिप क्वालिफाइंग के मुकाबले में उत्तर मैसिडोनिया को 7-0 से करारी शिकस्त दी। इंग्लैंड की जीत में बुकायो साका ने दमदार प्रदर्शन किया जिन्होंने पहली बार करियर में हैट्रिक लगाई तो वहीं, हैरी केन ने भी दो गोल दागे। इस जीत के बाद इंग्लैंड के ग्रुप सी में चार मैचों में 12 अंक हों गए हैं। मार्कस रशफोर्ड और केविन फिलिप्स ने भी इंग्लैंड के लिए गोल दागे। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के कोच गेरेथ साउथगेट ने कहा कि साका को मैच के दौरान चोट भी लग गई थी। मैच में गोल की शुरुआत केन ने की। उन्होंने 29वें मिनट में गोल करके इंग्लैंड का खाता खोल दिया। फिर इसके कुछ देर बाद 21 वर्षीय साका ने 38वें मिनट में काइल वॉल्कर की मदद से गोल करके बढ़त को 2-0 कर दी। हालांकि, इसके सात मिनट बाद रशफोर्ड ने बॉक्स के अंदर से गोल दागकर टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में चार गोल
इंग्लैंड ने अपना आक्रामक अंदाज में दूसरे हाफ में जारी रखा और इससे वे चार गोल करने में सफल हुए। 47वें मिनट में ही साका ने अपना दूसरा गोल कर दिया। इसके चार मिनट बाद उन्होंने एक और गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। इंग्लिश टीम ने मैसिडोनिया को वापसी करने के मौके नहीं दिए और 64वें मिनट में फिर गोल कर दिया। इस बार फिलिप्स ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाकर टीम की बढ़त को बढ़ा दिया। हालांकि इस बीच, इंग्लैंड को पेनाल्टी मिली और केन ने 73वें मिनट में इसे गोल में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्बाप्पे ने फ्रांस को जिताया
कप्तान किलियन एम्बाप्पे के एकमात्र गोल की मदद से फ्रांस ने यूरोपियन क्वालिफाइंग चैंपियनशिप के मुकाबले में ग्रीस को 1-0 से हरा दिया। पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में 55वें मिनट में एम्बाप्पे ने पेनाल्टी पर गोल कर फ्रांस को मैच में 1-0 से आगे किया। इस बीच, 69वें मिनट में मैवरोपेनास को रेड कार्ड मिलने के चलते मैदान से बाहर होना पड़ा और ग्रीस को शेष मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed