{"_id":"6f750724-7127-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"equal-prize-for-men-and-women-in-mawana-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की सड़कों पर होगा मवाना मैराथन, दौड़ेंगे हजारों एथलीट","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
दिल्ली की सड़कों पर होगा मवाना मैराथन, दौड़ेंगे हजारों एथलीट
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2013 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया गेट से आयोजित होने वाली मवाना शुगर्स इंडिया ओपन मैराथन में करीब रिकॉर्ड 12 हजार एथलीट दौड़ते नजर आएंगे। पिछले साल इस मैराथन में करीब आठ हजार एथलीट दौडे़ थे। इंडिया गेट से शुरू होने वाली फुल मैराथन 42.165 किमी की होगी जो इंडिया गेट पर ही खत्म होगी जबकि हॉफ मैराथन 21 किमी की होगी।
विज्ञापन
17 फरवरी को आयोजित होने वाले इस मैराथन की कुल इनामी राशि 15 लाख रुपये हैं। फुल मैराथन के चैंपियन महिला और पुरुष एथलीटों को एकसमान ढाई-ढाई लाख रुपये मिलेंगे। दूसरे स्थान के लिए एक-एक लाख रुपये और तीसरे स्थान के लिए 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। हॉफ मैराथन के विजेता को 70-70 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
इस मैराथन में दिल्ली पुलिस, सेना, वायुसेना और अर्धसैनिक बलों के शीर्ष धावक भी खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इनमें दो बार के चैंपियन सत्यप्रकाश, सुनील, रामसिंह, केसी रामू और भैरो सिंह शामिल हैं जबकि महिलाओं में इंद्रेश धीरज, एम सुधा और सुनीता रानी अपनी चुनौती पेश करेंगी। साथ ही, करीब 50 पैरा ओलंपिक संगठनों के विकलांग धावक भी इस मैराथन में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन