{"_id":"688e5b3ac2430f9c6e0aa8d3","slug":"durand-cup-ladakh-fc-hold-tribhuvan-army-to-draw-northeast-united-win-over-malaysian-armed-forces-2025-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डूरंड कप: लद्दाख एफसी ने त्रिभुवन आर्मी को बराबरी पर रोका, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की मलेशियन आर्म्ड फोर्सेस पर जीत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
डूरंड कप: लद्दाख एफसी ने त्रिभुवन आर्मी को बराबरी पर रोका, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की मलेशियन आर्म्ड फोर्सेस पर जीत
Sun, 03 Aug 2025 12:08 AM IST
Mayank Tripathi
एन. अर्जुन, जमशेदपुर/शिलांग
एन. अर्जुन, जमशेदपुर/शिलांग
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:08 AM IST
सार
जमशेदपुर में खेले गए मैच में लद्दाख एफसी ने त्रिभुवन आर्मी एफसी को बराबरी 1-1 पर रोका जबकि शिलांग में खेले गए दूसरे एक मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मलेशियन आर्म्ड फोर्सेस को 3–1 से रौंदा।
विज्ञापन
डूरंड कप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डूरंड फुटबॉल में शनिवार को दो मैच खेले गए। जमशेदपुर में खेले गए मैच में लद्दाख एफसी ने त्रिभुवन आर्मी एफसी को बराबरी 1-1 पर रोका जबकि शिलांग में खेले गए दूसरे एक मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मलेशियन आर्म्ड फोर्सेस को 3–1 से रौंदा। शिलांग में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लद्दाख ने पहले ही मैच में रचा दिया इतिहास
जमशेदपुर में खेले गए एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप में अपने पहले ही मैच में 1 लद्दाख एफसी ने इतिहास रच दिया। ग्रुप सी मुकाबले में लद्दाख की युवा टीम ने अनुभवी त्रिभुवन आर्मी एफसी (नेपाल) को 1–1 की बराबरी पर रोक कर टूर्नामेंट में अपना पहला अंक हासिल किया। मैच की शुरुआत से ही लद्दाख की टीम पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ खेल रही थी। मुकाबले के 23वें मिनट में डिफेंडर सिजू ने कॉर्नर से आए शानदार क्रॉस पर हेडर लगाकर गोल दागा और डूरंड कप में गोल करने वाले पहले लद्दाखी खिलाड़ी बन गए। हालांकि पहला हाफ खत्म होने से पहले 40वें मिनट में त्रिभुवन आर्मी एफसी के खिलाड़ी निराजन धामी ने शानदार काउंटर अटैक के दौरान संयमित फिनिश करते हुए स्कोर को बराबर कर दिया। इसके बाद हाफ टाइम तक स्कोर 1–1 रहा। दूसरे हाफ में त्रिभुवन आर्मी एफसी ने आक्रामक शुरुआत की और गेंद पर ज्यादा नियंत्रण बनाए रखा। उनके मिडफील्डर्स ने मैच की रफ्तार को नियंत्रित करते हुए कई मौके बनाए, लेकिन लद्दाख की रक्षापंक्ति और गोलकीपर की सतर्कता ने उन्हें कोई और गोल करने नहीं दिया।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की धमाकेदार शुरुआत
दूसरी ओर डूरंड के शिलांग में खेले गए एक अन्य मैच में गत विजेता नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने अपने खिताब बचाव अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज़ में की। शुक्रवार को ग्रुप-ई मुकाबले में टीम ने मलेशियन आर्म्ड फोर्सेस एफटी 3–1 से शिकस्त दी। इस जीत के हीरो रहे मोरक्कन स्ट्राइकर अलाअद्दीन अजराई, जिन्होंने मैच में हैट्रिक (23’, 29’, 70’) कर टीम को जीत दिलाई।

पहले हाफ में ही तय कर दिया मैच का रुख
मैच की शुरुआत दोनों टीमों के बीच कड़े मिडफील्ड संघर्ष से हुई, लेकिन 23वें मिनट में डेब्यू कर रहे एंड्रेस रोड्रिगेज के शानदार थ्रू बॉल पर अजराई ने पहला गोल दागा। इसके महज 6 मिनट बाद 29वें मिनट में जितिन एमएस के शानदार पास पर अजराई ने दूसरा गोल कर बढ़त को दुगुना कर दिया।

दूसरे हाफ में अजराई ने पूरी की हैट्रिक
दूसरे हाफ में मलेशियाई टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन नॉर्थईस्ट की रक्षापंक्ति और गोलकीपर दिपेश चौहान ने कोई ढील नहीं दी। 70वें मिनट में बेकी ओरम के लॉन्ग पास पर अजराई ने डिफेंडरों को छकाते हुए शानदार गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और टीम को 3–0 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

मलेशिया को देर से मिला सांत्वना गोल
मलेशियन टीम की ओर से मुहम्मद आमिर फैसल ने 88वें मिनट में गोल कर स्कोर 3–1 किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह गोल केवल सांत्वना बनकर रह गया।
मलेशियन टीम की ओर से मुहम्मद आमिर फैसल ने 88वें मिनट में गोल कर स्कोर 3–1 किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह गोल केवल सांत्वना बनकर रह गया।
डूरंड कप
- फोटो : अमर उजाला
स्टेडियम में बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम भी रहे मौजूद
मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की संख्या 7500 से अधिक रही, जिनमें नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम भी शामिल थे। 81वें मिनट में स्पेनिश खिलाड़ी जाइरो सम्पेरियो का क्रॉसबार से टकराया शॉट स्टेडियम में रोमांच भर गया।