फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Durand Cup 2024 final today: Mohan Bagan Super Giants and Northeast United clash for the title

डूरंड कप 2024 फाइनल: मोहन बागान सुपर जाइंट्स और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Fri, 30 Aug 2024 07:40 PM IST
Mayank Tripathi एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 30 Aug 2024 07:40 PM IST
सार

गत चैंपियन ने अपने दोनों नॉकआउट मैचों में पंजाब एफसी और बेंगलुरू एफसी द्वारा कड़ी चुनौती का सामना किया और पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की। अब उन्हें एक ऐसे नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ खेलना होगा।

विज्ञापन
Durand Cup 2024 final today: Mohan Bagan Super Giants and Northeast United clash for the title
डूरंड कप फाइनल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

133वें इंडियन ऑयल डूरंड कप 2024 का फाइनल मैच शनिवार को कोलकाता स्थित विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन में खेला जाएगा। गत वर्ष के चैंपियन मोहन बागान सुपर जाइंट्स का सामना फाइनल में शानदार फॉर्म में चल रहे नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से होगा। गत चैंपियन ने अपने दोनों नॉकआउट मैचों में पंजाब एफसी और बेंगलुरू एफसी द्वारा कड़ी चुनौती का सामना किया और पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की। अब उन्हें एक ऐसे नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ खेलना होगा, जो पूरे टूर्नामेंट में बहुत ही शानदार रहा है। इसने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भारतीय आर्मी को 2-0 और शिलांग लाजोंग को 3-0 से हराया।
विज्ञापन

Durand Cup 2024 final today: Mohan Bagan Super Giants and Northeast United clash for the title
डूरंड कप फाइनल - फोटो : अमर उजाला
मोहन बागान को मिलेगा घरेलू प्रशंसकों का समर्थन: जोस
मोहन बागान को उनके उनके प्रशंसकों का समर्थन मिलेगा। हेड कोच जोस मोलीना ने कल के मैच में अपनी टीम के लिए घरेलू लाभ पर चर्चा की, मुझे लगता है कि घरेलू समर्थन होना वास्तव में अच्छा है, लेकिन मैदान पर दोनों टीमों के बीच ग्यारह खिलाड़ी ग्यारह खिलाड़ियों का सामना करेंगे। घरेलू टीम के रूप में दबाव रहेगा, लेकिन खिलाड़ी इस दबाव को संभालने के लिए काफी अनुभवी हैं। मोहन बागान के स्टार फॉरवर्ड, ग्रेग स्टीवर्ट ने कहा, मुझे लगता है कि घरेलू दर्शकों के सामने खेलना थोड़ा दबाव डालता है। क्योंकि यह एक 'जीवन-मरण' का मैच है। कल एक बहुत ही अच्छी नॉर्थईस्ट टीम के खिलाफ मुकाबला होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Durand Cup 2024 final today: Mohan Bagan Super Giants and Northeast United clash for the title
डूरंड कप फाइनल - फोटो : अमर उजाला
खोने को कुछ नहीं, सर्वश्रेष्ठ देंगेः बेनाली
दूसरी ओर, नॉर्थईस्ट के हेड कोच जुआन पेड्रो बेनाली ने कोलकाता के दर्शकों के सामने खेलने को लेकर उत्साहित दिखे, कोलकाता में इतनी शानदार खेल प्रेमियों के सामने खेलना शानदार है। हमारे लिए खोने के लिए कुछ नहीं है। हमने अच्छा फुटबॉल खेला है और हम यहां इस अद्भुत भीड़, शानदार शहर और शानदार लोगों के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ देने आए हैं।
विज्ञापन

Durand Cup 2024 final today: Mohan Bagan Super Giants and Northeast United clash for the title
डूरंड कप फाइनल - फोटो : अमर उजाला
हम सौ प्रतिशत देंगेः जबाको
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के कप्तान मिशेल जबाको ने कहा- हम यहां अपने सौ प्रतिशत देने और ट्रॉफी जीतने के लिए हैं वे एक बहुत अच्छी टीम हैं और उनके पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन हम अपने खेल योजना के अनुसार खेलेंगे और जीत के साथ बाहर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed