फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Donald Trump Calls LeBron James 'Maybe A Racist', Backs Michael Jordan In GOAT Debate

Donald Trump: महान लेब्रोन जेम्स को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान से मचा बवाल; माइकल जॉर्डन को क्यों बताया बेहतर?

Sat, 25 Jul 2026 10:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 25 Jul 2026 10:26 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनबीए सुपरस्टार लेब्रोन जेम्स को लेकर विवादित बयान दिया है। माइकल जॉर्डन और लेब्रोन जेम्स के बीच बेहतर खिलाड़ी चुनने के सवाल पर ट्रंप ने जॉर्डन का समर्थन करते हुए कहा कि लेब्रोन शायद नस्लवादी हैं और उन्हें ट्रंप पसंद नहीं करते। ट्रंप का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन
Donald Trump Calls LeBron James 'Maybe A Racist', Backs Michael Jordan In GOAT Debate
लेब्रोन जेम्स, ट्रंप और माइकल जॉर्डन - फोटो : AP/ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने एनबीए के दिग्गज खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स पर निशाना साधा है। माइकल जॉर्डन और लेब्रोन जेम्स के बीच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (G.O.A.T) चुनने के सवाल पर ट्रंप ने न सिर्फ जॉर्डन का समर्थन किया, बल्कि लेब्रोन को लेकर विवादित टिप्पणी भी कर दी। हाल ही में लेब्रोन जेम्स ने फ्री एजेंट के तौर पर फिलाडेल्फिया 76र्स से करार किया है। इससे पहले वह लॉस एंजिलिस लेकर्स, मियामी हीट और क्लीवलैंड कैवेलियर्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।

विज्ञापन

माइकल जॉर्डन को बताया सर्वश्रेष्ठ
 

  • पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि माइकल जॉर्डन उनके अच्छे दोस्त हैं और वह उन्हें महान खिलाड़ी मानते हैं। ट्रंप ने कहा, "माइकल जॉर्डन मेरे दोस्त हैं। मैं उनके साथ गोल्फ खेलता हूं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं।'
  • इसके बाद उन्होंने लेब्रोन जेम्स पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि लेब्रोन... शायद नस्लवादी हैं। शायद उन्हें ट्रंप पसंद नहीं हैं। लेकिन मुझे वही लोग पसंद हैं जो मुझे पसंद करते हैं। इसलिए मेरे लिए माइकल जॉर्डन ही सर्वश्रेष्ठ हैं।'
  • ट्रंप का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने उनके बयान की आलोचना की, जबकि कुछ समर्थकों ने उनका बचाव भी किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड्स से भरा है लेब्रोन का करियर
 
  • लेब्रोन जेम्स को एनबीए इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है। फरवरी 2023 में उन्होंने करीम अब्दुल-जब्बार का 38,387 अंकों का रिकॉर्ड तोड़कर एनबीए के सर्वकालिक सर्वाधिक स्कोरर बनने का गौरव हासिल किया।
  • उनके नाम नियमित सत्र में 43,000 से अधिक अंक दर्ज हैं। इसके अलावा वह चार बार एनबीए चैंपियन, चार बार एनबीए फाइनल्स एमवीपी, चार बार नियमित सत्र के एमवीपी और तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रह चुके हैं। उन्होंने 22 बार एनबीए ऑल-स्टार टीम में भी जगह बनाई है।
  • लेब्रोन के नाम जनवरी 2007 से दिसंबर 2025 तक लगातार 1,297 नियमित सत्र मुकाबलों में 10 या उससे अधिक अंक बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
विज्ञापन

नई टीम के साथ नए सफर के लिए उत्साहित
फिलाडेल्फिया 76र्स से जुड़ने के बाद लेब्रोन जेम्स ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'मुझे विश्वास है कि मैं फिलाडेल्फिया 76र्स को चैंपियन बनाने में मदद कर सकता हूं। मैं नए प्रशंसकों के बीच नई ऊर्जा के साथ अपने करियर के इस आखिरी सफर की शुरुआत करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।' ट्रंप के बयान और लेब्रोन के नए अध्याय ने एक बार फिर बास्केटबॉल जगत में माइकल जॉर्डन बनाम लेब्रोन जेम्स की बहस को तेज कर दिया है। हालांकि, लेब्रोन की ओर से ट्रंप की टिप्पणी पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed