फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   difficult to win without doping: lance armstrong

आर्मस्ट्रांग बोले, डोपिंग के बिना जीतना मुश्किल

Fri, 28 Jun 2013 06:16 PM IST
पेरिस/एजेंसी
पेरिस/एजेंसी Updated Fri, 28 Jun 2013 06:16 PM IST
विज्ञापन
difficult to win without doping: lance armstrong

डोपिंग का आरोप साबित होने के बाद अपने सभी टूर खिताब गंवा चुके अमेरिकी साइकिलिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग ने कहा कि प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के बिना साइकिलिंग में खिताब जीतना असंभव है।

विज्ञापन


आर्मस्ट्रांग ने टूर डी फ्रांस के 100वें सत्र की पूर्व संध्या पर यह बातें कहीं।

उन्होंने कहा, ‘डोपिंग के बना टूर डी फ्रांस का खिताब जीता ही नहीं जा सकता क्योंकि यहां बेहद धैर्य रखने की जरूरत होती जिसमें आक्सीजन की भूमिका काफी अहम होती है। जैसे कि उदाहरण के तौर पर ईपीओ (एरीथरोपोएटीन) के सेवन से 100 मीटर के धावक को कोई फायदा नहीं होगा लेकिन 10000 मीटर के धावक के लिए यह काफी अहम होता है और यही सच्चाई भी है।’
विज्ञापन


आर्मस्ट्रांग ने साथ ही स्वीकार किया कि वह पहले ऐसे एथलीट नहीं हैं जिसने कि प्रतिबंधित दवाओं का सेवन किया हो बल्कि एथलीटों में ऐसा चलन आम है।

बकौल आर्मस्ट्रांग, ‘मैं भी इसी सिस्टम का हिस्सा हूं। आखिरकार मैं भी एक इंसान ही हूं। हालांकि हमें यह कहने से खुद को रोकना होगा कि सारे साइकिलिस्ट ड्रग्स का सेवन करते हैं। ऐसा सुन कर मुझे काफी दुख होता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


1999 से 2005 तक रिकॉर्ड सात बार टूर खिताब जीत चुके आर्मस्ट्रांग को पिछले साल अमेरिकी एंटी डोपिंग एजेंसी ने पकड़ा था जिसके बाद उनसे सारे खिताब छीन लिए गए थे। साथ ही उन पर आजीवन प्रतिबंध भी लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed