फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Diamond League Final 2023 Javelin Throw Live Neeraj Chopra Javelin Throw Eugene Updates

Diamond League Javelin : नीरज चोपड़ा को दूसरे स्थान से करना पड़ा संतोष, चेक गणराज्य के वादलेच को नहीं हरा सके

Sun, 17 Sep 2023 01:51 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 17 Sep 2023 01:51 AM IST
सार

Diamond League Final 2023 : नीरज चोपड़ा ने पिछले महीने पहली बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था। नीरज अगर पहला स्थान हासिल कर लेते तो वह डायमंड लीग खिताब का बचाव करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Diamond League Final 2023 Javelin Throw Live Neeraj Chopra Javelin Throw Eugene Updates
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के सुपरस्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने प्रतिष्ठित डायमंड लीग के फाइनल में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने शनिवार (16 सितंबर) देर रात अमेरिका के ओरेगन में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान अपने दूसरे प्रयास में 83.80 मीटर दूर थ्रो फेंका। यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। नीरज चेक गणराज्य के जाकुब वादलेच को नहीं पछाड़ सके। वादलेच ने 84.24 मीटर दूर भाला फेंक पहला स्थान हासिल किया। फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर 83.74 मीटर के साथ तीसरे पायदान पर रहे।
विज्ञापन


 25 वर्षीय नीरज ने पिछले साल डायमंड लीग में स्वर्ण पदक जीता था। इस सीजन उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। नीरज चोपड़ा ने पिछले महीने पहली बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था। नीरज अगर पहला स्थान हासिल कर लेते तो वह डायमंड लीग खिताब का बचाव करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


ऐसा रहा नीरज का जेवलिन मैच
पहला थ्रो: नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा। वह पहले राउंड के बाद आखिरी स्थान पर रहे। वहीं, चेक गणराज्य के जाकुब वादलेच शीर्ष पर कब्जा जमाया। उन्होंने पहले राउंड में 84.01 मीटर दूर थ्रो फेंका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा थ्रो: नीरज ने इस बार शानदार वापसी की। उन्होंने 83.80 मीटर दूर थ्रो फेंका। इसके साथ ही वह दूसरे स्थान पर आ गए। उनके प्रतिद्वंद्वी वादलेच का दूसरा प्रयास फाउल करार दिया गया।

तीसरा थ्रो: नीरज का तीसरा थ्रो दूसरे के मुकाबले कमजोर रहा। उन्होंने 81.37 मीटर दूर थ्रो फेंका। वादलेच का तीसरा प्रयास भी फाउल करार दिया गया। फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर ने 83.74 मीटर दूर थ्रो फेंका। वह तीसरे स्थान पर आ गए।

चौथा थ्रो: नीरज के चौथे थ्रो को फाउल करार दिया गया। ओलिवर हेलेंडर का भी चौथा थ्रो फाउल हो गया। वहीं, पहले पायदान पर चल रहे वादलेच का भी चौथा प्रयास फाउल रहा।

पांचवां थ्रो: नीरज ने पांचवें थ्रो में 80.74 मीटर दूर भाले को फेंका। यह तीन सफल प्रयासों में नीरज का सबसे कमजोर थ्रो था। वह पांच राउंड के बाद दूसरे स्थान पर ही थे। हेलेंडर पांचवें थ्रो को ठीक से फेंकने में नाकाम रहे और उसे फाउल करार दिया गया। वहीं, वादलेच ने तीन फाउल थ्रो के बाद इस बार सही थ्रो किया। उन्होंने 82.58 मीटर दूर भाले को फेंका।

छठा थ्रो: नीरज चोपड़ा ने छठे और आखिरी थ्रो में 80.90 मीटर दूर थ्रो फेंका। वह वादलेच को पीछे नहीं छोड़ सके और उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। हेलेंडर ने छठे प्रयास में 80.98 और वादलेच ने 84.24 मीटर दूर फेंका। यह उनका इस बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वह पहले स्थान पर रहे।


इस साल नीरज का डायमंड लीग के चरणों में कैसा रहा प्रदर्शन
नीरज ने इस साल दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 88.67 मीटर दूर भाला फेंका था, जबकि लुसान डायमंड लीग में वह 87.66 मीटर के साथ जीते थे। ज्यूरिख डायमंड लीग में 85.71 के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। अब अमेरिका के ओरेगन में वह 83.80 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed