{"_id":"9c860fea-7e9e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"dhoni-racing-team-won-first-race-of-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी की रेसिंग टीम ने जीती सत्र की पहली रेस ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
धोनी की रेसिंग टीम ने जीती सत्र की पहली रेस
फिलिप आइलैंड/खेल डेस्क
Updated Sun, 24 Feb 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पहली भारतीय विश्व सुपरबाइक टीम माही रेसिंग ने विश्व सुपरस्पोर्ट चैंपियन के अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। इस टीम के तुर्की के राइडर कीनन सोफोग्लु ने इस सत्र की पहली रेस में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
सोफोग्लु की इस जीत से माही रेसिंग 15 दौर की चैंपियनशिप में खिताब की प्रबल दावेदार बन गयी है। तीन बार के विश्व चैंपियन सोफोग्लु ने यानिक मोटरस्पोर्ट के सैम लोवेस के बाद दूसरे स्थान से शुरुआत की। उन्होंने कावास्की जेडएक्स6आर की तेजी का जानदार नमूना पेश करके लोवेस को 1.899 सेकंड से पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
सोफोग्लु ने कुल 23 मिनट 32.480 सेकंड का समय निकाला और इस बीच 15वें और आखिरी लैप में उन्होंने एक मिनट 33.283 सेकंड का समय तेज लैप भी निकाला।