फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Dev Kumar Meena smashed national record in men's pole vault event while winning gold medal in National Games

National Games: देव कुमार मीना ने पोल वॉल्ट में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, राष्ट्रीय खेलों में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 10 Feb 2025 08:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Feb 2025 08:11 PM IST
सार

मीना ने 5.32 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता और पहले स्थान पर रहे। मीना ने 2023 के अपने खिताब का बचाव करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
Dev Kumar Meena smashed national record in men's pole vault event while winning gold medal in National Games
देव कुमार मीना - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश के देव कुमार मीना ने देहरादून में जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। मीना ने 5.32 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता और पहले स्थान पर रहे। मीना ने 2023 के अपने खिताब का बचाव करते हुए स्वर्ण पदक जीता और एस शिवा के 5.31 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड में भी सुधार किया जो उन्होंने गुजरात में 2022 राष्ट्रीय खेलों के दौरान बनाया था।
विज्ञापन

इससे पहले देव का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5.20 मीटर था जो उन्होंने पिछले साल पटना में इंडिया ओपन अंडर-23 प्रतियोगिता जीतने के दौरान बनाया था। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन आठ स्वर्ण पदक दांव पर लगे थे जिसमें से पंजाब ने तीन जीते, जबकि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, सेना, तमिलनाडु और मेजबान उत्तराखंड के खाते में एक-एक स्वर्ण पदक आया।

तमिलनाडु के जी रीगन (पांच मीटर) ने रजत जबकि उत्तर प्रदेश के कुलदीप कुमार (पांच मीटर) ने कांस्य पदक जीता। उत्तर प्रदेश की अनुष्का यादव ने महिला तार गोला फेंक में खेलों के रिकॉर्ड 62.89 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश की तान्या चौधरी के नाम था जिन्होंने 62.47 मीटर के प्रयास से 2023 राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। सोमवार को तान्या 59.74 मीटर के प्रयास से दूसरे स्थान पर रहीं जबकि उत्तर प्रदेश की ही नंदिनी ने 58.89 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजिंदर ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण 
पुरुष गोला फेंक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक पंजाब के तेजिंदर पाल सिंह तूर ने 19.74 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता। गत चैंपियन मध्य प्रदेश के समरदीप सिंह गिल (19.38 मीटर) और पंजाब के प्रभकृपाल सिंह (19.04 सेकेंड) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। रविवार को महिला 100 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक जीतने वाली आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी ने अपनी हीट 23.85 सेकेंड में जीतकर 200 मीटर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

सुमित पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज में बने विजेता 
सेना के सुमित कुमार ने आठ मिनट 46.26 सेकेंड के समय के साथ पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज का स्वर्ण जीता, जबकि गिटसन धर्मारे, आकाश बाबू, वासन और अश्विन कृष्णा की तमिलनाडु की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने भी खिताब अपने नाम किया। महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में उत्तराखंड की अंकिता नौ मिनट 53.63 सेकेंड के साथ शीर्ष पर रहीं, जबकि पंजाब की निहारिका वशिष्ठ ने 13.37 मीटर के प्रयास से महिला त्रिकूद का स्वर्ण पदक जीता। महिला चार गुणा 400 मीटर रिले का स्वर्ण पदक रमनदीप कौर, ट्विंकल चौधरी, किरणपाल कौर और रशदीप कौर की पंजाब की टीम के नाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed