{"_id":"34c76eb0-5362-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-school-chess-team-won-the-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली स्कूल शतरंज टीम ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
दिल्ली स्कूल शतरंज टीम ने जीता स्वर्ण
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2012 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली स्कूल शतरंज टीम ने महाराष्ट्र के ठाणे में 58वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों की शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 आयु वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया। देश भर से 24 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। दिल्ली की जीत में पवित सिंह, आराध्या गर्ग, अंश गुप्ता और स्पर्श बंसल ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
नेशनल स्कूल गेम्स दो जनवरी से
देश के 35 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से 9000 से ज्यादा खिलाड़ी और अधिकारी यहां दो से आठ जनवरी तक होने वाले 58वें नेशनल स्कूल गेम्स में हिस्सा लेंगे। दिल्ली सरकार की खेल शाखा, शिक्षा निदेशालय इन खेलों का आयोजन कर रही है। भारतीय स्कूल खेल संघ ने दिल्ली को 19 खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। टूर्नामेंट के लिए अब तक 8073 खिलाड़ियों की आनलाइन प्रविष्टियां आ चुकी हैं और पांच टीमों का दिल्ली में आगमन भी हो चुका है।
विज्ञापन