फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   delhi capture championship with eight gold

आठ स्वर्ण के साथ दिल्ली का चैंपियनशिप पर कब्जा

Sat, 05 Jan 2013 10:26 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 05 Jan 2013 10:26 PM IST
विज्ञापन
delhi capture championship with eight gold

दिल्ली के खिलाडियों ने आज चौथे दिन भी सभी टीम और व्यक्तिगत मुकाबलों में अपना स्वर्णिम अभियान जारी रखा। दिल्ली के खिलाडियों ने अंडर 19 वर्ष बालक वर्ग भारोत्तोलन में आठ स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियनशिप जीत ली। दिल्ली के पहलवानों ने अंडर 19 वर्ष बालक वर्ग में सभी पांच स्वर्ण पदक जीतकर दिल्ली का परचम लहराया।

विज्ञापन


भारोत्तोलन अंडर 19 वर्ग बालक 56 किलोग्राम में दिल्ली के निखिल ने स्वर्ण जीता और महाराष्ट्र के प्रकाश ने रजत जीता । सुरेन ने 62 किग्रा. में स्वर्ण पदक जीता और महाराष्ट्र के अक्षय ने रजत हासिल किया। प्रदीप ने 69 किग्रा में स्वर्ण और महाराष्ट्र के गणेश ने रजत जीता। शिवम ने 77 किग्रा. में स्वर्ण और महाराष्ट्र के ओंकार ने रजत जीता।
विज्ञापन


मुदित ने 85 किग्रा. में स्वर्ण पदक जीता जबकि महाराष्ट्र के चन्द्रकांत को रजत मिला। सनी ने 94 किग्रा. में स्वर्ण और चंडीगढ के भूपेन्द्र ने रजत जीता। पवन ने 105 किग्रा. में पंजाब के गुरदीप को हराकर स्वर्ण जीता। दिनेश ने 105 किग्रा. से अधिक वर्ग स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के गुरदीप ने रजत जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed