{"_id":"595727ca-3594-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"defending-champ-vinod-kumar-first-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"गत विजेता विनोद पहले स्थान पर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
गत विजेता विनोद पहले स्थान पर
जमशेदपुर/एजेंसी
Updated Fri, 23 Nov 2012 11:06 PM IST
विज्ञापन
गत विजेता दिल्ली के विनोद कुमार ने यहां खेली जा रही टाटा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 अंडर 67 का कार्ड खेलते हुए 8 अंडर 135 के कुल स्कोर के साथ छह स्थान की छलांग लगाते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पहले स्थान पर रहे श्रीलंका के अनुरा रोहाना लचर प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर 78 के स्कोर के साथ लुढ़क कर 11वें स्थान पर पहुंच गए। श्रीलंका के मिथुन परेरा और भारत के ओम प्रकाश चौहान 6 अंडर 137 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन