{"_id":"b6485afaecf5453758d2f912645e2a29","slug":"dale-steyn-has-tention-about-hill-fire-behind-his-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेन को वर्ल्ड कप की नहीं घर के पीछे लगी आग की चिंता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
स्टेन को वर्ल्ड कप की नहीं घर के पीछे लगी आग की चिंता
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन मंगलवार को आयरलैंड के खिलाफ अपना सौवां वनडे खेल रहे है। अपने कैरियर के इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले स्टेन को एक चिंता इस बात की है कि केपटाउन स्थित उसके घर के पीछे पहाड़ियों पर आग लगी है।
विज्ञापन
2004 में अपने अतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज करने वाले स्टेन ने ट्वीट किया है कि उनके घर के पीछे भयंकर आग लगी है और सेह और अन्य जानवर जान बचाने के लिए इधर-उधर छिप रहे होंगे।
विज्ञापन
स्टेन ही नहीं उनके साथ उनके साथी क्रिकेटर फाफ डू प्लेसिस को भी इसी आग की चिंता लगी है। उन्होंने ट्वीट में उम्मीद जाहिर की है कि बचाव कर्मी ज्यादा नुकसान होने से पहले आग पर काबू पा लेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को स्टेन को ही मैच की पूर्व संध्या को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करना था लेकिन अंतिम क्षणों में उनकी जगह फरहान बेहरडीन मीडिया से मुखातिब हुए।
उल्लेखनीय है कि तेज गेंदबाज स्टेन को विश्व कप से पहले फ्लू हो गया था। वह टीम के पहले तीन मैचों में एक-एक विकेट ही ले पाए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की निगाहें पहला विश्व कप खिताब जीतने पर लगी हैं और ऐसे में स्टेन को बेहतर करने की जरूरत होगी।