फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   D Gukesh Wins Candidates Chess Tournament Know about Youngest World Chess Championship Contender Interview

गुकेश का इंटरव्यू: बोले- सातवें दौर में हार से ऊर्जा और प्रेरणा मिली, विश्व चैंपियनशिप मैच को लेकर कही यह बात

Mon, 22 Apr 2024 02:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 22 Apr 2024 02:53 PM IST
सार

Chess Player Gukesh Interview : गुकेश पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के बाद कैंडिडेट्स खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। उन्होंने गैरी कास्पारोव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जो 1984 में 22 वर्ष की उम्र में विश्व चैंपियनशिप खिताब के सबसे युवा चैलेंजर बने थे।

विज्ञापन
D Gukesh Wins Candidates Chess Tournament Know about Youngest World Chess Championship Contender Interview
जीत के बाद गुकेश का बयान - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज 2024 टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 14वें और आखिरी दौर में अमेरिका के हिकारू नाकामुरा से ड्रॉ खेलकर कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता और विश्व चैंपियनशिप खिताब के सबसे युवा चैलेंजर बने। वह इस साल के आखिर में विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन से खेलेंगे। चेन्नई के 17 वर्ष के गुकेश के पिता ईएनटी सर्जन और मां माइक्रो बायोलॉजिस्ट हैं।
विज्ञापन

गुकेश को हार से मिली प्रेरणा

D Gukesh Wins Candidates Chess Tournament Know about Youngest World Chess Championship Contender Interview
गुकेश - फोटो : PTI
ज्यादातर एथलीट्स के लिए जीत ही सबसे बड़ी प्रेरणा होती है, लेकिन इतिहास रचने वाले भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश उनमें से नहीं हैं। उनका कहना है कि सातवें दौर में फिरोजा अलीरजा से हारने के बाद उन्हें सबसे युवा कैंडिडेट्स शतरंज चैंपियन बनने की ऊर्जा और जीत की प्रेरणा मिली।

गुकेश ने इंटरव्यू में कहा- मैं शुरू ही से अच्छा महसूस कर रहा था, लेकिन सातवें दौर में अलीरजा से हारने के बाद मैं निराश था। अगले दिन मुझे आराम करना था और मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा था। इस तरह की हार से मुझे ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। हार के बाद मुझे लगा कि अगर मैं आगे अच्छा खेलता हूं और सही मानसिकता के साथ खेलता हूं तो टूर्नामेंट जीत सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सही मानसिकता के साथ अच्छी शतरंज खेलने पर ध्यान था'

D Gukesh Wins Candidates Chess Tournament Know about Youngest World Chess Championship Contender Interview
गुकेश और विश्वनाथन आनंद - फोटो : PTI/FIDE
गुकेश पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के बाद कैंडिडेट्स खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। उन्होंने गैरी कास्पारोव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जो 1984 में 22 वर्ष की उम्र में विश्व चैंपियनशिप खिताब के सबसे युवा चैलेंजर बने थे। 17 वर्षीय गुकेश ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

दुनिया के तीसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर ने कहा, 'शुरू ही से मेरा पूरा ध्यान प्रक्रिया पर भरोसा करने और सही मानसिकता के साथ अच्छी शतरंज खेलने पर था। पूरे टूर्नामेंट में मैने अच्छा खेला और मैं खुशकिस्मत था कि नतीजे पक्ष में रहे।' यह पूछे जाने पर कि खिताब जीतकर कैसा लग रहा है? गुकेश ने कहा- यह खूबसूरत पल है। मैं बहुत खुश हूं और सुकून है कि आखिर में मैं जीत गया।
विज्ञापन

ऐसा होता तो टाईब्रेकर खेल रहे होते गुकेश

D Gukesh Wins Candidates Chess Tournament Know about Youngest World Chess Championship Contender Interview
डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज का खिताब जीता - फोटो : PTI
गुकेश को जीत के लिये ड्रॉ की ही जरूरत थी और उन्होंने नाकामुरा के खिलाफ कोई गलती नहीं की और सावधानी पूर्वक खेलकर मैच को ड्रॉ कराया। दोनों का मुकाबला 71 चालों के बाद ड्रॉ पर छूटा। दूसरी ओर कारुआना और नेपोमनियाच्ची का मैच चल रहा था। हालांकि, उनकी बाजी भी ड्रॉ रही। अगर दोनों में से कोई जीतता तो गुकेश को विजेता के साथ टाईब्रेकर खेलना पड़ता।

गुकेश ने कहा कि वह टाईब्रेकर की भी तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'मैं टाईब्रेकर की तैयारी कर रहा था। मैं अपने ट्रेनर से बात कर रहा था, लेकिन जैसे ही बातचीत शुरू हुई हमें पता चला कि अब इसकी जरूरत नहीं है।' भाग्य गुकेश पर मेहरबान था, क्योंकि कारुआना और नेपोमनियाच्ची ने ड्रॉ खेला और गुकेश सबसे ज्यादा नौ अंक लेकर शीर्ष पर आ गए और टूर्नामेंट अपने नाम किया। 

प्रधानमंत्री से लेकर विश्वनाथन तक ने गुकेश को बधाई दी

D Gukesh Wins Candidates Chess Tournament Know about Youngest World Chess Championship Contender Interview
गुकेश और प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : PTI
इस जीत के बाद गुकेश को काफी बधाई संदेश आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इस युवा चेस ग्रैंडमास्टर को बधाई दी है। इतना ही नहीं भारत के महानतम चेस खिलाड़ियों में शुमार विश्वनाथन आनंद ने भी उन्हें बधाई दी है। गुकेश ने कहा- आनंद ने मुझे बधाई दी। उनसे बात नहीं हो सकी, लेकिन जल्दी ही करूंगा। मैने अपने माता पिता से बात की जो बहुत खुश हैं। मैंने अपने ट्रेनर, स्पॉन्सर और दोस्तों के साथ समय बिताया। बहुत सारे संदेश आ रहे हैं जिनके जवाब देने हैं।

विश्व चैंपियनशिप मैच के लिए तैयारी पर बोले गुकेश

D Gukesh Wins Candidates Chess Tournament Know about Youngest World Chess Championship Contender Interview
गुकेश - फोटो : PTI
विश्व चैंपियनशिप मैच के लिए उनकी योजना के बारे में पूछे जाने पर गुकेश ने कहा, 'मेरे पास इसके बारे में सोचने के लिए ज्यादा समय नहीं था। अभी कुछ दिन आराम करूंगा। पिछले तीन सप्ताह काफी तनावपूर्ण रहे हैं। आराम के बाद विश्व चैंपियनशिप के खिताबी मैच के बारे में सोचूंगा। मैं अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करूंगा।' विश्व चैंपियनशिप मुकाबले के लिए अभी तक तारीख और वेन्यू की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed