फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   D Gukesh vs Viswanathan Anand at 18 Age Comparison Titles History Achievements and Records Full Details

Gukesh vs Anand: 18 की उम्र में गुकेश और विश्वनाथन आनंद ने कितने खिताब जीते, यहां जानिए दोनों की उपलब्धियां

Fri, 13 Dec 2024 06:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 13 Dec 2024 06:00 PM IST
सार

यहां हम आपको गुकेश और आनंद की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। दोनों ने 18 वर्ष की उम्र तक किन-किन खिताबों पर कब्जा जमाया, यहां पढ़िए...

विज्ञापन
D Gukesh vs Viswanathan Anand at 18 Age Comparison Titles History Achievements and Records Full Details
गुकेश-आनंद - फोटो : PTI/@vishy64theking

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के विजेता बन गए। गुरुवार को उन्होंने 14वें और अंतिम दौर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला ड्रॉ की तरफ बढ़ता दिख रहा था कि तभी लिरेन की एक गलती उनके लिए भारी पड़ गई और गुकेश को जीत दिला गई। गुकेश ने 18 वर्ष की उम्र में विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस मामले में उन्होंने गैरी कास्परोव को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 22 वर्ष की आयु में यह खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन


 

D Gukesh vs Viswanathan Anand at 18 Age Comparison Titles History Achievements and Records Full Details
डी गुकेश - फोटो : PTI
सबसे कम उम्र में खिताब जीतने वाले युवा बने गुकेश
गुकेश यह खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले 2007 में विश्वनाथन आनंद ने विश्व चेस चैंपियनशिप में जीत दर्ज की थी। उन्होंने  2007, 2008, 2010, और 2012 में टाइटल अपने नाम किया था। आनंद ने 38 वर्ष की उम्र में पहली बार इस खिताब पर कब्जा जमाया था। अब गुकेश ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। वह सबसे युवा विश्व चेस चैंपियन बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

D Gukesh vs Viswanathan Anand at 18 Age Comparison Titles History Achievements and Records Full Details
गुकेश - फोटो : अमर उजाला
यहां हम आपको गुकेश और आनंद की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। दोनों ने 18 वर्ष की उम्र तक किन-किन खिताबों पर कब्जा जमाया, यहां पढ़िए...

गुकेश डोम्माराजू की उपलब्धियां

2015: एशियन स्कूल चेस चैंपियनशिप (अंडर-9) जीती।
2018: विश्व कैडेट चेस चैंपियनशिप (अंडर-12) जीती। 
2019: 12 की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मास्टर (आईएम) खिताब जीता। विश्व स्तर पर सबसे युवा आईएम बनने का रिकॉर्ड बनाया।
2021: 14 साल और सात महीने की उम्र में ग्रैंडमास्टर (जीएम) खिताब जीता।
2022: चेस ओलंपियाड में भारत की टीम को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
व्यक्तिगत बोर्ड प्रदर्शन पर स्वर्ण पदक जीता।
मेमोरियल जूलियस बेर कप: विजेता।
2023: टाटा स्टील चैलेंज में शानदार प्रदर्शन किया। इसी साल विश्व स्तर पर सुपर ग्रैंडमास्टरों के खिलाफ जीत दर्ज की।
2024: विश्व चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता। 
विज्ञापन

D Gukesh vs Viswanathan Anand at 18 Age Comparison Titles History Achievements and Records Full Details
विश्वनाथन आनंद - फोटो : vishy.mindmaster @INSTAGRAM
विश्वनाथन आनंद की 18 साल तक की प्रमुख उपलब्धियां
1983 (14 वर्ष की उम्र): राष्ट्रीय सब-जूनियर चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता।
1984 (15 वर्ष की उम्र): राष्ट्रीय जूनियर चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता।
1985 (16 वर्ष की उम्र): राष्ट्रीय जूनियर चेस चैंपियनशिप का खिताब लगातार दूसरी बार जीता।
1986 (16 वर्ष की उम्र): अंतरराष्ट्रीय मास्टर (आईएम) टाइटल का खिताब जीता।
1987 (17 वर्ष की उम्र): विश्व जूनियर चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। 
1988 (18 वर्ष की उम्र): ग्रैंडमास्टर (जीएम) टाइटल हासिल किया और भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed