फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   D Gukesh and defending champion Ding Liren played out a draw in 13th game of the World Chess Championship

World Championship: गुकेश और लिरेन के बीच 13वीं बाजी ड्रॉ रही, विजेता बनने के लिए दोनों को चाहिए एक अंक

Wed, 11 Dec 2024 08:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Dec 2024 08:19 PM IST
सार

लिरेन और गुकेश ने 69 चालों बाद ड्रॉ पर सहमति जताई जिससे दोनों चैलेंजर के 6.5-6.5 अंक है। गुकेश और लिरेन को विजेता बनने के लिए अब एक अंक की जरूरत है।

विज्ञापन
D Gukesh and defending champion Ding Liren played out a draw in 13th game of the World Chess Championship
लिरेन और गुकेश - फोटो : ICF

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन के बीच विश्व शतरंज चैंपियनशिप की 13वीं बाजी बुधवार को ड्रॉ पर समाप्त हुई। अब मुकाबले में एक दौर का खेल शेष है और दोनों खिलाड़ी एक समान अंक पर मौजूद हैं। लिरेन और गुकेश ने 69 चालों बाद ड्रॉ पर सहमति जताई जिससे दोनों चैलेंजर के 6.5-6.5 अंक है। गुकेश और लिरेन को विजेता बनने के लिए अब एक अंक की जरूरत है। 
विज्ञापन


32 वर्षीय लिरेन ने पहली बाजी जीती थी, जबकि 18 वर्षीय गुकेश ने तीसरी बाजी अपने नाम कर बराबरी हासिल की थी। इसके बाद दोनों ग्रैंडमास्टर्स ने लगातार सात ड्रॉ खेले। फिर गुकेश ने 11वें मुकाबले में जीत से 6-5 की बढ़त ले ली थी, लेकिन लिरेन ने 12वें मैच में भारतीय खिलाड़ी को हराकर बराबरी हासिल कर ली थी।
विज्ञापन


18 वर्षीय गुकेश ने सफेद मोहरों से खेलते हुए अपनी शुरुआती चाल में किंग पॉन चाल का प्रयास किया और फिर से उन्हें लिरेन के पसंदीदा फ्रेंच डिफेंस का सामना करना पड़ा। गुकेश ने जहां शुरू में नए मूव अपनाए लेकिन चीन के खिलाड़ी ने फिर से शुरुआती चरण में बहुत समय लगाया, इससे शुरुआत से ही स्पष्ट था कि सफेद मोहरों के लिए मौका बहुत कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-जैसे बाजी आगे चल रही थी, वैसे ही बीच की चालों को देखते हुए स्पष्ट हो गया कि यह ड्रॉ ही रहेगा। गुकेश को अच्छी तरह से पता था कि यह उनका आखिरी मौका हो सकता है इसलिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी और वह और फायदा उठाने की तलाश में लगे रहे। लेकिन लिरेन ने संयम बनाए रखा और जरूरत पड़ने पर गुकेश को परेशानी में डालते रहे। पर दोनों के प्रयासों के बावजूद बाजी ड्रॉ रही।

पांच घंटे चला मुकाबला
लगभग पांच घंटे चले इस मुकाबले में लिरेन ने फ्रेंच डिफेंस को अपनाया। उन्होंने पहली बाजी में भी इसी रक्षण को अपनाया था और जीत हासिल की थी। लिरेन ने सातवीं चाल को चलने में 17 और आठवीं चाल को चलने में 37 मिनट लिए, लेकिन बाद में उन्होंने अपने को समय से उबार लिया। पूरे टूर्नामेंट में लिरेन का रक्षण शानदार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed