फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India vs South Africa Men’s Hockey Live Score Updates Commonwealth Games 2022 Birmingham News in Hindi

IND vs SA Hockey: CWG के फाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम, सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराया

Sun, 07 Aug 2022 07:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 07 Aug 2022 07:38 AM IST
सार

India vs South Africa Hockey Semifinal: मनप्रीत सिंह की अगुआई में अब तक भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया है। टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला था। तीसरा मैच भारत ने वेल्स के खिलाफ 4-1 से जीता था। वहीं सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराया।

विज्ञापन
India vs South Africa Men’s Hockey Live Score Updates Commonwealth Games 2022 Birmingham News in Hindi
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल मैच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हरा दिया। भारतीय टीम तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में पहुंची है। इसके साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।
विज्ञापन

इससे पहले टीम 2010 दिल्ली और 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में पहुंची थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को स्वर्ण पदक के मैच में हराया था। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 3-2 से हराया।

भारत के लिए अभिषेक, मनदीप सिंह और जुगराज सिंह ने गोल दागे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से मुस्तफा कसीम और रेयान जूलियस ने गोल दागे।

Image
जीत के बाद भारतीय टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले क्वार्टर का खेल

पहले क्वार्टर में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा। हालांकि, टीम गोल करने के मिले मौकों को भुना नहीं सकी। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में चार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। हालांकि, टीम किसी भी मौके पर गोल नहीं कर सकी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने दो बार भारतीय सर्कल में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने उन्हें गोल करने से रोका। पहले क्वार्टर में दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

दूसरे क्वार्टर का खेल

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने काउंटर अटैक जारी रखा। भारत के अभिषेक ने 20वें मिनट में शानदार गोल दागा और टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मनदीप ने 28वें मिनट में गोल दागा और भारत की बढ़त दो गोलों की कर दी। हाफ-टाइम तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 की बढ़त बना ली थी।

Image

तीसरे क्वार्टर का खेल

तीसरे क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी की। 33वें मिनट में रेयान जूलियस ने गोल दागा और स्कोर 2-1 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में कमी दिखी और उन्होंने कम काउंटर अटैक किए। इसी का फायदा दक्षिण अफ्रीका ने उठाया और गोल दागा। इसके बाद टीम के दो सीनियर खिलाड़ी कप्तान मनप्रीत और गोलकीपर श्रीजेश ने सभी खिलाड़ियों को इकट्ठा कर उन्हें खेल के लेवल को बढ़ाने के लिए कहा। 

Image

चौथे क्वार्टर का खेल

दो सीनियर खिलाड़ियों से गाइडेंस मिलने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने चौथे क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया और लगातार काउंटर अटैक जारी रखा। चौथे क्वार्टर के आखिरी पांच मिनट में दक्षिण अफ्रीका ने गोलकीपर को हटाकर एक एक्स्ट्रा खिलाड़ी को मैदान पर भेजा। इसका फायदा भारतीय टीम को 58वें मिनट में मिला। भारत ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। 

इस पर जुगराज सिंह ने बिना गोलकीपर के साथ डिफेंड कर रही दक्षिण अफ्रीका के गोल पोस्ट में गेंद पहुंचाकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। हालांकि, आखिरी मिनट में दक्षिण अफ्रीका के कासिम मुस्तफा ने गोल दाग स्कोर 3-2 किया। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इस तरह भारतीय टीम ने जीत हासिल की।

Imageहार के बाद रोते दक्षिण अफ्रीका के गोलकीपर

भारतीय पुरुष टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय

मनप्रीत सिंह की अगुआई में अब तक भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया है। टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला था।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम 3-0 से आगे चल रही थी। इसके बाद इंग्लैंड ने वापसी करते हुए 4-4 से स्कोर बराबर किया था। वहीं, तीसरे मैच में टीम इंडिया ने कनाडा को 8-0 से रौंद दिया। चौथे मैच में भारत ने वेल्स पर 4-1 से जीत हासिल की। अब सेमीफाइनल भी जीतकर फाइनल में जगह बनाई है।

Image

भारतीय पुरुष टीम ने ग्रुप स्टेज टॉप पर रहकर खत्म किया

टीम इंडिया अपने ग्रुप (पूल-बी) में पहले नंबर पर रही थी। वहीं, इंग्लैंड की टीम दूसरे स्थान पर रही थी। इंग्लैंड दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी। यह मैच थोड़ी देर में खेला जाएगा।

स्वर्ण पदक है निशाने पर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी है। कप्तान मनप्रीत की अगुआई में भारत ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता था। इस बार टीम मनप्रीत की अगुआई में राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलियाई दबदबे को खत्म करना चाहती है। ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक सभी छह स्वर्ण पदक जीते हैं। 

गोल्ड कोस्ट 2018 में पदक जीतने से असफल रही भारतीय टीम सफलता की भूखी है। भारत ने 2010 और 2014 में रजत पदक जीता था। पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई निवासी मुख्य कोच ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने अपने आप में काफी सुधार किया है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में हारी

India vs South Africa Men’s Hockey Live Score Updates Commonwealth Games 2022 Birmingham News in Hindi
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। अब भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड से रविवार को भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed