फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Cristiano Ronaldo Storms Off Down The Tunnel After Being Benched For Entire Game Video Man United vs Tottenham

Ronaldo Video: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की इस हरकत से फैंस हैरान, मैच में नहीं खिलाए जाने पर उठाया यह कदम

Thu, 20 Oct 2022 04:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: रोहित राज Updated Thu, 20 Oct 2022 04:35 PM IST
सार

रोनाल्डो पिछले मैच में होमग्राउंड पर न्यूकैशल यूनाइटेड के खिलाफ मैच के दौरान शुरुआती एकादश में थे। टॉटेनहम के खिलाफ मैनेजर एरिक टेन हग ने उन्हें टीम में नहीं चुना।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Storms Off Down The Tunnel After Being Benched For Entire Game Video Man United vs Tottenham
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। उन्हें मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम में लगातार मौके नहीं मिल रहे हैं। बुधवार (19 अक्तूबर) को उन्हें टॉटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ शुरुआती एकादश में नहीं रखा गया। इसके अलावा उन्हें मैच के दौरान किसी खिलाड़ी के स्थान पर खेलने के लिए भेजा भी नहीं गया। इससे वह नाराज हो गए।
विज्ञापन


रोनाल्डो ने गुस्से में ऐसा काम किया, जिसकी उनसे किसी ने उम्मीद नहीं की थी। वह मैच में खिलाए जाने पर गुस्से में 90 मिनट पूरे होने से पहले ड्रेसिंग रूम में चले गए। नियम के मुताबिक, कोई भी खिलाड़ी मैच के दौरान अधिकारियों को बताकर ही ड्रेसिंग रूम में जा सकता है। रोनाल्डो ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। वह गुस्से में सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रोनाल्डो पिछले मैच में होमग्राउंड पर न्यूकैशल यूनाइटेड के खिलाफ मैच के दौरान शुरुआती एकादश में थे। टॉटेनहम के खिलाफ मैनेजर एरिक टेन हग ने उन्हें टीम में नहीं चुना। रोनाल्डो की इस हरकत पर मैनेजर एरिक टेन हग ने कहा कि वह आज (बुधवार) को उनसे बात नहीं करेंगे। वह रोनाल्डो से एक दिन बाद इस बारे में बात करेंगे।


हालांकि, रोनाल्डो के नहीं खेलने के बावजूद मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इस मैच को आसानी से जीत लिया। उसने टॉटेनहम को 2-0 से हरा दिया। यूनाइटेड के लिए इस मैच में फ्रेड और ब्रूनो फर्नाडेस ने गोल किए। हाफटाइम तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं। फ्रेड ने 47वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद 69वें मिनट में फर्नाडेस ने दूसरा गोल दागकर मैच में टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed