फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   countdown to speed up fill formula one thrill

रफ्तार का काउंटडाउन खत्म, आज से फर्राटा भरेगा रोमांच

Fri, 26 Oct 2012 09:21 AM IST
ग्रेटर नोएडा/अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Oct 2012 09:21 AM IST
विज्ञापन
countdown to speed up fill formula one thrill

देश में दूसरी फॉर्मूला-वन रेस के आयोजन का काउंटडाउन अब खत्म हो गया है। शुक्रवार से ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर एफ-1 की रफ्तार का रोमांच पूरी तरह छा जाएगा।

विज्ञापन


बीआईसी में फॉर्मूला-1 रेस में रफ्तार के नए रिकॉर्ड कायम हो सकते हैं। गत वर्ष सर्वाधिक रफ्तार 324.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रिकॉर्ड की गई थी। लेकिन इस बार सर्किट में हुए विभिन्न बदलावों और तमाम टीमों द्वारा किए गए तकनीकी विकास के बाद इस रिकॉर्ड के टूटने की संभावना प्रबल है।
विज्ञापन


पिछले साल पहले क्वालीफाइंग सत्र में स्यूडेरिया टॉरो रोसो के ड्राइवर जैमे एल्वेरस्वारी की एफ-1 कार की टॉप स्पीड 324.2 किमी प्रतिघंटा रिकार्ड की गई थी। इस बार स्पीड 325 किलोमीटर प्रति घंटे की पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपी 2012 के भव्य शुभारंभ के लिए बृहस्पतिवार को तैयारियां होती रहीं। सुरक्षा, पार्किंग, प्रबंधन और सेवाएं आदि की व्यवस्थाएं सुबह से की जाती रहीं। ट्रैक पर सेफ्टी कार ने टेस्ट ड्राइव भी किए। टीम सदस्यों ने मशीन, फ्यूल, मेंटीनेंस समेत जरूरी काम भी निपटाए।


अपना ड्राइवर-अपनी टीम
भारत के एफ-वन ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन भी शुक्रवार को रेस में फर्राटे भरते नजर आएंगे। दर्शकों में सबसे ज्यादा उत्साह इस बात का है कि वे दोबारा अपने देश में अपने ड्राइवर को फर्राटे भरते देखेंगे। जबकि भारतीय टीम यानी सहारा फोर्स इंडिया एफ-1 को भी चीयर करने के लिए भारी भीड़ मौजूद होगी। हिंदुस्तानियों द्वारा अपने ड्राइवर और अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए कई अनोखे तरीके अपनाए जाएंगे। इनमें बॉडी पेंटिंग प्रमुख रूप से शामिल है।

आज का कार्यक्रम
समय---रेस---प्रायोजन
08:45-09:15---जेके रेसिंग---अभ्यास सत्र
09:20---फॉर्मूला-1---मेडिकल निरीक्षण
09:30-09:45---फॉर्मूला-1---ट्रैक इंस्पेक्शन व टेस्ट
10:00-11:30---फॉर्मूला-1---अभ्यास सत्र 1
12:00-12:30---एमआरएफ चैलेंज---अभ्यास सत्र
12:35-13:45---फॉर्मूला-1---पैडॉक क्लब पिट लेन वॉक
13:30-13:40---फॉर्मूला-1---ट्रैक इंस्पेक्शन
14.00-15.30---फॉर्मूला-1---अभ्यास सत्र 2
16.00-16.30---एमआरएफ चैलेंज---क्वालीफाइंग सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed