{"_id":"6572cf7237c872e1260a54e8","slug":"copa-america-2024-draw-lionel-messi-argentina-in-difficult-group-brazil-will-face-colombia-and-paraguay-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Copa America 2024: लियोनल मेसी की अर्जेंटीना मुश्किल ग्रुप में, कोलंबिया और पैराग्वे से होगी ब्राजील की टक्कर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Copa America 2024: लियोनल मेसी की अर्जेंटीना मुश्किल ग्रुप में, कोलंबिया और पैराग्वे से होगी ब्राजील की टक्कर
Fri, 08 Dec 2023 01:40 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:40 PM IST
सार
मेसी और उनकी टीम के पास ग्रुप दौर में ही एक बदला लेने का मौका है। अर्जेंटीना के साथ चिली भी ग्रुप ए में है। उसने 2015 और 2016 कोपा अमेरिका के फाइनल में अर्जेंटीना को हराया था। मेसी इस बार हिसाब बराबर करना चाहेंगे।
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दक्षिण अमेरिका के सबसे बड़े टूर्नामेंट कोपा अमेरिका के लिए ड्रॉ जारी कर दिया गया है। अमेरिका में होने वाले इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को ग्रुप ए में जगह मिली है। उसकी नजर लगातार दूसरी बार खिताब जीतने पर है। कप्तान लियोनल मेसी और उनकी टीम के पास ग्रुप दौर में ही एक बदला लेने का मौका है। अर्जेंटीना के साथ चिली भी ग्रुप ए में है। उसने 2015 और 2016 कोपा अमेरिका के फाइनल में अर्जेंटीना को हराया था। मेसी इस बार हिसाब बराबर करना चाहेंगे।
टूर्नामेंट में 10 दक्षिण अमेरिकी टीमें और कोनकाकैफ क्षेत्र के छह क्वालीफायर शामिल हैं। पिछले साल विश्व कप जीतने वाली अर्जेंटीना की टीम 20 जून को अटलांटा में कनाडा या त्रिनिदाद और टोबैगो के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगी। कनाडा या त्रिनिदाद और टोबैगो की टीमें प्लेऑफ में उतरेंगी। दोनों में से किसी एक को टूर्नामेंट में जगह मिलेगी। अर्जेंटीना की टीम इसके बाद 25 जून को न्यू जर्सी में चिली के खिलाफ खेलेगी। ग्रुप ए में अर्जेंटीना अपना आखिरी मैच वह मियामी में 29 जून को पेरू के खिलाफ खेलेगा।
मैक्सिको ग्रुप बी और उरुग्वे ग्रुप सी में
मैक्सिको की टीम को ग्रुप बी में जगह मिली है। उसके साथ इक्वाडोर, वेनेजुएला और जमैका है। वहीं, ग्रुप सी में उरुग्वे के साथ अमेरिका, पनामा और बोलिविया है। पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील को कठिन ग्रुप में जगह मिली है। उसके साथ ग्रुप डी में कोलंबिया और पैराग्वे जैसी अच्छी टीमें हैं। प्लेऑफ के जरिए कोस्टारिका या हांडुरास की टीम इस ग्रुप से जुड़ेगी।
विज्ञापन
24 जून को ब्राजील खेलेगा अपना पहला मैच
अगले साल के कोपा अमेरिका को संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले 2026 विश्व कप के लिए एक प्रभावी परीक्षण के रूप में देखा जा रहा है। ब्राजील अपना पहला मैच 24 जून को कोस्टारिका या हांडुरास के खिलाफ खेलेगा। 28 जून को उसका सामना लास वेगास में पैराग्वे से होगा। ग्रुप में ब्राजील का आखिरी मैच 28 जून को कोलंबिया से होगा। टूर्नामेंट के लिए 14 मैदानों का इस्तेमाल किया जाएगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल नौ और 10 जुलाई को खेला जाएगा। 14 जुलाई को फाइनल मैच का आयोजन होगा।