फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games silver medal winner lown ball player Navneet singh gets big relief from Air India

Commonwealth Games: रजत पदक जीतने वाले नवनीत नहीं दे सके एयर इंडिया की परीक्षा, अब एयरलाइंस ने दी बड़ी राहत

Sun, 07 Aug 2022 05:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 07 Aug 2022 05:46 PM IST
सार

दिल्ली के रहने वाली नवनीत पायलट बनना चाहते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में शनिवार (छह अगस्त) को यह बताया था कि उन्हें रविवार (सात अगस्त) को परीक्षा देनी है, लेकिन वह उसमें शामिल नहीं हो पाए।

विज्ञापन
Commonwealth Games silver medal winner lown ball player Navneet singh gets big relief from Air India
लॉन बॉल टीम में बाएं से दूसरे नंबर पर नवनीत सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए लॉन बॉल में रजत पदक जीतने वाली चार सदस्यीय पुरुष टीम का हिस्सा रहे नवनीत सिंह को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

एयर इंडिया ने उन्हें अगले महीने होने वाली पायलट प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी है। दिल्ली के रहने वाली नवनीत पायलट बनना चाहते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में शनिवार (छह अगस्त) को यह बताया था कि उन्हें रविवार (सात अगस्त) को परीक्षा देनी है, लेकिन वह उसमें शामिल नहीं हो पाए।

नवनीत रजत पदक जीतने वाली टीम के सबसे युवा सदस्य हैं। उन्होंने कहा था, "मुझे हाल ही में अपना वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस मिला है और कल एयर इंडिया के साथ मेरी परीक्षा है, लेकिन मैं वहां नहीं पहुंच सकता। अब जब हमारे पास पदक है, तो सब ठीक है।" भारतीय टीम फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड से हार गई थी।
विज्ञापन


रविवार को एयर एंडिया ने नवनीत को राहत दी। उन्हें परीक्षा के लिए अगले महीने बुलाया है। एयर इंडिया ने ट्वीट कर कहा, "नवनीत को राष्ट्रमंडल खेलों में रजत जीतने के लिए बधाई। हमें यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि आप अगले महीने परीक्षा में शामिल हो सकते हैं और इसके आपको एक संदेश भेजा जा चुका है। शुभकामनाएं और हमारा झंडा ऊंचा रखें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉन बॉल में पुरुष टीम के रजत जीतने से पहले महिला टीम स्वर्ण पदक जीती थीं। नवनीत सिंह को रजत जीतने के बाद पुरस्कार का इंतजार है। उन्होंने कहा, "हमने सुना है कि पदक जीतने के बाद आपको पुरस्कृत किया जाता है। हमारे पास अब एक पदक है, इसलिए उम्मीद है कि बेहतर चीजें हमारे लिए तैयार हैं।" 


दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान नवनीत के स्कूल को लॉन बॉल का ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया था। उन्होंने अपनी कोच पिंकी की तरह ही गलती से इस खेल चुना था। नवनीत ने कहा, "मैं क्रिकेट खेलता था, लेकिन पिंकी मैम ने मुझे लॉन बॉल में डाल दिया।" स्वर्ण जीतने वाली महिला टीम में नवनीत की कोच पिंकी भी थीं। पिंकी दिल्ली के आर के पुरम में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की में स्पोर्ट्स सिखाती हैं। नवनीत के रजत जीतने पर पिंकी ने कहा, ''मेरे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं होगी कि मेरे छात्र ने भी पदक जीता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed