फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games: Archana Kamath replaced by Diya in table tennis team that knocks on court

Commonwealth Games: अदालत का दरवाजा खटखटाने वालीं दीया टेबल टेनिस टीम में, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अर्चना कामथ की जगह लिया गया 

Tue, 07 Jun 2022 10:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 Jun 2022 10:11 PM IST
सार

दिल्ली उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर करने वाले मानुष शाह हालांकि रिजर्व खिलाड़ी बने हुए हैं। पुरुष टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसका नेतृत्व शरत कमल करेंगे

विज्ञापन
Commonwealth Games: Archana Kamath replaced by Diya in table tennis team that knocks on court
मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला टीम में शामिल नहीं किए जाने पर दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वालीं युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी दीया चितले को जुलाई-अगस्त में होने वाले खेलों के लिए मंगलवार को अर्चना कामथ की जगह टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन


दिल्ली उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर करने वाले मानुष शाह हालांकि रिजर्व खिलाड़ी बने हुए हैं। पुरुष टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसका नेतृत्व शरत कमल करेंगे। निलंबित भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने पिछले सप्ताह अस्थायी महिला टीम घोषित की थी जिसमें मनिका बत्रा, कामथ, श्रीजा अकुला और रीथ ऋ षि के साथ 19 वर्षीय चितले को स्टैंडबाय रखा गया था।
विज्ञापन


इस टीम को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की मंजूरी मिलनी बाकी थी लेकिन खेल मंत्रालय ने सीओए के पाले में गेंद डालते हुए सोमवार को स्पष्ट किया कि टीम चयन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महासंघ की होती है। इसके बाद सीओए सदस्य एस डी मुदगल की अध्यक्षता में सोमवार को चयनसमिति की बैठक हुई जिसमें टीम को अंतिम रूप दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कामथ को बाहर कर दिया गया जो मनिका के साथ युगल में खेल सकती थी जबकि स्वास्तिका घोष को स्टैंडबाय रखा गया। मुदगिल ने कहा, ‘केवल एक बदलाव किया गया है। अर्चना के स्थान पर दीया को चौथी खिलाड़ी के रूप में लिया गया है। अर्चना मानदंडों को पूरा नहीं करती है, लेकिन हमने सोचा कि वह भी पदक जीत सकती हैं (क्योंकि वह मनिका के साथ दुनिया में चौथे नंबर पर है)।


मुदगिल ने कहा- हालांकि, हम दुविधा में थे और इसलिए हम साइ के पास गए और उससे मार्गदर्शन मांगा। आखिर में चयनकर्ताओं ने दीया को शामिल करने का फैसला किया। उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह मनिका के साथ युगल में खेलेंगी।’

टीम इस प्रकार हैं
पुरुष : शरत कमल, जी साथियान, हरमीत देसाई, सानिल शेट्टी, मानुष शाह (स्टैंडबाय)।
महिला : मनिका बत्रा, दीया चितले, रीथ ऋ ष्य, श्रीजा अकुला, स्वास्तिका घोष (स्टैंडबाय)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed