फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022 Two Pakistani boxers missing after cwg in Birmingham inquiry committee constituted

Commonwealth Games: पाकिस्तान के दो मुक्केबाज राष्ट्रमंडल खेलों के बाद गायब, दो महीने पहले तैराक हुआ था लापता

Wed, 10 Aug 2022 10:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Wed, 10 Aug 2022 10:40 PM IST
सार

मुक्केबाजी में पाकिस्तान को राष्ट्रमंडल खेलों में एक भी पदक हासिल नहीं हुआ। उसने वेटलिफ्टिंग और जेवलिन में दो स्वर्ण पदक जीते। पाकिस्तान को कुल पदक आठ मिले।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Two Pakistani boxers missing after cwg in Birmingham inquiry committee constituted
पाकिस्तान के बॉक्सर सुलेमान बलूच (नीली जर्सी) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान मुक्केबाजी महासंघ इन दिनों मुश्किलों में है। राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल होने बर्मिंघम गए उसके दो मुक्केबाज गायब हो गए हैं। महासंघ ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों की समाप्ति के बाद दोनों खिलाड़ी लापता हुए हैं। पाकिस्तानी मुक्केबाजी महासंघ (पीबीएफ) के सचिव नासिर तांग ने कहा कि सुलेमान बलूच और नजीरुल्लाह नाम के दो खिलाड़ी इस्लामाबाद रवाना होने से कुछ देर पहले लापता हो गए।
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए खिलाड़ियों की गायब होने की यह घटना नई नहीं है। दो महीने पहले तैराक फैजान अकबर के हंगरी में फिना विश्व चैंपियनशिप से लापता हो गए थे। अकबर ने चैंपियनशिप में हिस्सा भी नहीं लिया था। वह बुडापेस्ट पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद अपने पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के साथ गायब हो गए थे। जून के बाद से अब तक उनका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक हुआ। तांग ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा, ''सुलेमान और नजीरुल्लाह के पासपोर्ट सहित सभी यात्रा दस्तावेज अभी भी महासंघ के अधिकारियों के पास हैं। ये अधिकारी टीम के साथ बर्मिंघम गए थे।''
विज्ञापन
विज्ञापन


नासिर तांग ने आगे बताया कि टीम प्रबंधन में ब्रिटेन में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग और लंदन में संबधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों खिलाड़ियों के दस्तावेज सभी एथलीटों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार रखे गए थे। पाकिस्तान ओलंपिक संघ (पीओए) ने इस घटना को लेकर सक्रियता दिखाई है। उसने जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है।


मुक्केबाजी में पाकिस्तान को राष्ट्रमंडल खेलों में एक भी पदक हासिल नहीं हुआ। उसने वेटलिफ्टिंग और जेवलिन में दो स्वर्ण पदक जीते। पाकिस्तान को कुल पदक आठ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed