फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022 Indian womens team reaches final in lawn ball defeats New Zealand to ensure silver med

CWG 2022: लॉन बॉल में भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंची, न्यूजीलैंड को हराकर रजत पदक किया पक्का

Mon, 01 Aug 2022 04:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Mon, 01 Aug 2022 04:45 PM IST
सार

लवली चौबे (पहले), पिंकी (दूसरे), नयनमोनी सैकिया (तीसरे) और रूपा रानी टिर्की (स्किप) की भारतीय चौकड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन किया। अब फाइनल में टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Indian womens team reaches final in lawn ball defeats New Zealand to ensure silver med
भारतीय महिला लॉन बॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का सातवां पदक सोमवार (एक अगस्त) को पक्का हो गया है। महिला लॉन बॉल टीम ने इतिहास रचते हुए रजत पदक पक्का कर लिया है। उसने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर पहली बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में नॉरफ्लॉक आइसलैंड को हराया था।
विज्ञापन


लवली चौबे (पहले), पिंकी (दूसरे), नयनमोनी सैकिया (तीसरे) और रूपा रानी टिर्की (स्किप) की भारतीय चौकड़ी ने मैच में शानदार वापसी की। अब फाइनल में उसका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। अफ्रीकी टीम ने फिजी को 16-14 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है।
विज्ञापन


भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया है, क्योंकि कीवी टीम के पास इस खेल में 40 पदक हैं। वह दुनिया की शीर्ष पांच लॉन बॉल टीमों में शामिल है। भारतीय चौकड़ी एक समय मैच में 0-5 से पीछे चल रही थी। इसके बावजूद टीम ने वापसी की और 7-6 की बढ़त हासिल कर ली। बाद में यह बढ़त 10-7 की हो गई। यहां से भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसने लगातार स्कोर किए और न्यूजीलैंड को हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को दिनेश कुमार और सुनील बहादुर की भारत की लॉन बॉल पुरुष युगल टीम ने अपने सेक्शन सी मैच में इंग्लैंड पर जीत के बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारत तीन जीत और एक हार के साथ सेक्शन सी तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। पहले मैच में मलयेशिया से हारने के बाद उन्होंने फॉकलैंड आइलैंड्स, कुक आइलैंड्स और इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की। इंग्लैंड तीन जीत और एक हार के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा।


दूसरी ओर, तानिया चौधरी ने उत्तरी आयरलैंड की शौना ओ'नील को 21-12 से हराकर लॉन बाल में हार का सिलसिला तोड़ दिया। मैच जीतने के बावजूद वह क्वार्टर फाइनल में नहीं होंगी क्योंकि उन्हें डी होगन (स्कॉटलैंड), आर्थर ऑल्मंड (फॉकलैंड आइलैंड्स) और एल डेनियल (वेल्स) के खिलाफ लगातार तीन हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed