{"_id":"66abb766255e53779e003229","slug":"cm-eknath-shinde-announced-reward-of-1-crore-for-shooter-swapnil-kusale-who-won-bronze-in-paris-olympics-2024-2024-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Swapnil Kusale: पदकवीर स्वप्निल पर हुई नोटों की बारिश, महाराष्ट्र के सीएम ने किया बड़ा एलान, जानें क्या कहा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Swapnil Kusale: पदकवीर स्वप्निल पर हुई नोटों की बारिश, महाराष्ट्र के सीएम ने किया बड़ा एलान, जानें क्या कहा
Thu, 01 Aug 2024 09:57 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 01 Aug 2024 09:57 PM IST
सार
कुसाले क्वालिफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रहे थे। फाइनल में भी नीलिंग और प्रोन राउंड के बाद स्वप्निल छठे स्थान पर चल रहे थे। स्टैंडिंग पोजिशन में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और अपने पहले ही ओलंपिक में भारत को पदक दिलाया।
विज्ञापन
स्वप्निल कुसाले-एकनाथ शिंदे
- फोटो : @IndianFootball
विस्तार
भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर 3-पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह भारत के लिए इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले एथलीट हैं। उनकी इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा एलान किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
एकनाथ शिंदे
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने किया बड़ा एलान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुसाले के लिए एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। शिंदे ने कहा, "महाराष्ट्र सरकार कुसाले के लिए एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा कर रही है। ओलंपिक से लौटने पर उनको सम्मानित किया जायेगा।"

स्वप्निल कुसाले
- फोटो : PTI
कुसाले ने जीता कांस्य पदक
कुसाले क्वालिफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रहे थे। फाइनल में भी नीलिंग और प्रोन राउंड के बाद स्वप्निल छठे स्थान पर चल रहे थे। स्टैंडिंग पोजिशन में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और अपने पहले ही ओलंपिक में भारत को पदक दिलाया। कुसाले ने क्वालिफिकेशन राउंड में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और 60 शॉट में 590 अंक के साथ शीर्ष आठ निशानेबाजों में स्थान हासिल किया था, जिसमें 38 इनर 10 शामिल हैं। कुसाले के साथ एक और भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर क्वालिफिकेशन राउंड में 589 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहे थे।