फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Clutch Chess Legends match: Garry Kasparov beats Viswanathan Anand with two games to spare

Clutch Chess: कास्पारोव ने क्लच शतरंज लीजेंड्स मैच में विश्वनाथन आनंद को हराया, दो गेम शेष रहते दर्ज की जीत

Sat, 11 Oct 2025 04:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुइस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुइस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Oct 2025 04:16 PM IST
सार

वर्तमान टूर्नामेंट में नियमों के अनुसार अंतिम दो बाजियां ब्लिट्ज़ टाइम कंट्रोल के तहत खेली गईं और आनंद ने दो जीत हासिल कीं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और रूस के खिलाड़ी ने पहले ही अपनी जीत पक्की कर दी थी।

विज्ञापन
Clutch Chess Legends match: Garry Kasparov beats Viswanathan Anand with two games to spare
विश्वनाथन आनंद - फोटो : PTI

विस्तार

गैरी कास्पारोव ने भारत के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को क्लच शतरंज लीजेंड्स मैच में हराया। कास्पारोव ने दो गेम शेष रहते ही 13-11 से जीत दर्ज की। इस तरह कास्पारोव ने 30 साल पुराना इतिहास फिर दोहराया। 10 अक्तूबर 1995 का दिन था जब आनंद ने न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की 107वीं मंजिल पर कास्पारोव के खिलाफ 20 गेम वाले क्लासिकल विश्व चैंपियनशिप मैच में 18वें गेम में ड्रॉ खेला और 7.5-10.5 से हार गए।
विज्ञापन


वर्तमान टूर्नामेंट में नियमों के अनुसार अंतिम दो बाजियां ब्लिट्ज़ टाइम कंट्रोल के तहत खेली गईं और आनंद ने दो जीत हासिल कीं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और रूस के खिलाड़ी ने पहले ही अपनी जीत पक्की कर दी थी। आखिर में स्कोर 13-11 से कास्पारोव के पक्ष में रहा। उन्होंने इस तरह से 78,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि जीती, जबकि आनंद ने 1,44,000 डॉलर के मुकाबले में 66,000 डॉलर अपने नाम किए।
विज्ञापन


मैच के अंतिम दिन से पहले कास्पारोव ने पांच अंक की बढ़त ले रखी थी। आनंद के पास वापसी का मौका था, क्योंकि अंतिम दिन 12 अंक दांव पर लगे थे और प्रत्येक जीत तीन अंकों की थी। आनंद ने दिन की शुरुआत कड़े मुकाबले में ड्रॉ से की लेकिन अगला गेम हार गए। इससे कास्पारोव ने मैच अपने नाम कर लिया था, जबकि दो ब्लिट्ज गेम अभी भी बचे हुए थे। आनंद ने इन दोनों गेम में जीत हासिल की लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed