फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Cheteshwar Pujara in top 10 sports pro stock options in world!

पुजारा पर दांव लगाया तो कंपनियां होंगी मालामाल!

Wed, 23 Oct 2013 03:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Oct 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara in top 10 sports pro stock options in world!

अमेरिका की एक प्रतिष्ठित खेल वेबसाइट ने टीम इंडिया की नई दीवार बन कर उभरे बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को दुनिया के उन 10 ऐसे खिलाड़ियों में शामिल किया है जिन पर पैसा लगाना कंपनियों के लिए मुनाफे का सौदा हो सकता है।

विज्ञापन


वेबसाइट ने इन 10 खिलाड़ियों में पुजारा के अलावा ब्राजील के फुटबाल स्टार नेमार और गत तीन बार के फार्मूला वन चैंपियन जर्मनी के सेबेस्टियन वेटल को भी शामिल किया है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्ससनअर्थ डॉट कॉम ने 'द टॉप 10 स्पोर्ट्स प्रो स्टॉक्स ऑप्शंस' शीर्षक में लिखा है कि सचिन तेंदुलकर के संन्यास के साथ ही भारतीय क्रिकेट बदलाव के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


cheteshwar Pujara

















इस सूची में चेतेश्वर पुजारा को आठवें पायदान पर रखा गया है जबकि 21 साल के फुटबॉल स्टार नेमार को पहला स्थान मिला है।

क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके सचिन तेंदुलकर अगले महीने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलकर क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। और उनके संन्यास के बाद 25 साल के पुजारा संभावित निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

खेल के जानकार और कई किताबें लिखे चुके रॉबर्ट वीनट्राब ने सौराष्ट्र के बल्लेबाज पुजारा को रन मशीन बताते हुए जमकर तारीफ की है।

भारतीय क्रिकेट में बदलाव का दौर
वीनट्राब ने अपने लेख में लिखा है कि भारतीय क्रिकेट बदलाव के दौर से गुजर रहा है। क्रिकेट के माइकल जार्डन (सचिन तेंदुलकर) संन्यास लेने जा रहे हैं और टीम इंडिया के बेजोड़ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 33 साल के हो चुके हैं।


उन्होंने कहा, "कोई भी समझदार निवेशक टीम इंडिया के इस भविष्य के कप्तान पर अपना पैसा लगाना चाहेगा। पुजारा को भविष्य का स्टार माना जा रहा है और 25 साल के इस बल्लेबाज का प्रदर्शन लगातार निखरता जा रहा है। राहुल द्रविड़ की पोजीशन संभालने वाले युवा बल्लेबाज पुजारा रनों का अंबार लगा चुके हैं।"

उन्होंने लिखा है कि राहुल द्रविड़ की जगह लेने वाले पुजारा का प्रदर्शन तेजी से सुधर रहा है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आठ बार दो सौ से ज्यादा का स्कोर किया है। जबकि तीन बार उन्होंने तिहरा शतक भी लगाया है। वह न सिर्फ टेस्ट बल्कि टी-20 फॉरमेट के लिए भी पूरी तरह से फिट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed