फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess: Viswanathan Anand will be the Vice President of FIDE, FIDE President includes five time World Champion in his team to contest the elections

Chess: विश्वनाथन आनंद बनेंगे फिडे के उपाध्यक्ष, फिडे अध्यक्ष ने वर्ल्ड चैंपियन को चुनाव लड़ने वाली अपनी टीम में शामिल किया

Fri, 13 May 2022 09:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 May 2022 09:32 PM IST
सार

ड्वारकोविच की ओर से अपनी टीम में शामिल किए जाने के बाद आनंद ने ट्वीट कर कहा कि वह आशा करते हैं कि शतरंज के बेहतर और सुनहरे भविष्य का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
Chess: Viswanathan Anand will be the Vice President of FIDE, FIDE President includes five time World Champion in his team to contest the elections
विश्वनाथन आनंद - फोटो : social media

विस्तार

पांच बार के विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद ने अब शतरंज के प्रशासक की भूमिका निभाने की तैयारी कर ली है। वह विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) के अगले उपाध्यक्ष बन सकते हैं। फिडे अध्यक्ष आर्केडी ड्वारकोविच ने उन्हें चुनाव लड़ने वाली अपनी टीम में शामिल किया है। फिडे के चुनाव इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले 44वें चेस ओलंपियाड के दौरान होंगे। अगर इसमें ड्वारकोविच चुनाव जीतते हैं तो आनंद का फिडे उपाध्यक्ष बनना तय है।
विज्ञापन


पहले ही दे दिए थे चुनाव लड़ने के संकेत
ड्वारकोविच की ओर से अपनी टीम में शामिल किए जाने के बाद आनंद ने ट्वीट कर कहा कि वह आशा करते हैं कि शतरंज के बेहतर और सुनहरे भविष्य का हिस्सा होंगे। ड्वारकोविच ने घोषणा की कि आगामी फिडे चुनाव में वह बतौर अध्यक्ष दावेदारी पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव लड़ने वाली उनकी टीम के सदस्यों में विश्वनाथन आनंद-उपाध्यक्ष, झू चेन-कोषाध्यक्ष, जोरान ऑलिन जैनसेन, माहिर मामेदोव-उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगे। बीते माह आनंद ने कहा भी था कि ड्वारकोविच को चुनाव के दौरान अपना समर्थन देंगे। उस वक्त उन्होंने यह भी संकेत दिए थे कि वह ड्वारकोविच की टीम के साथ मिलकर काम करेंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रैंड चेस टूर में खेलेंगे आनंद
आनंद ने चेन्नई में होने वाले चेस ओलंपियाड में खेलने से इंकार कर दिया था, लेकिन वह भारतीय टीम से मेंटर के रूप में जुड़ गए थे। वह 17 से 24 मई को वारसा (पोलैंड) में होने वाले ग्रैंड चेस टूर इवेंट में भाग लेने जा रहे हैं। चेस ओलंपियाड के साथ ही फिडे की 94वीं कांग्रेस भी होने जा रही है, जिसमें फिडे के चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed