{"_id":"68a5a68aa63f1ccc8e0f9dd2","slug":"chess-vishwanathan-anand-will-face-kasparov-gukesh-will-face-carlsen-in-clutch-chess-exhibition-matches-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chess: क्लच शतरंज नुमाइशी मैचों में विश्वनाथन आनंद की टक्कर कास्पोरोव से, गुकेश का कार्लसन से होगा सामना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess: क्लच शतरंज नुमाइशी मैचों में विश्वनाथन आनंद की टक्कर कास्पोरोव से, गुकेश का कार्लसन से होगा सामना
Wed, 20 Aug 2025 04:12 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 20 Aug 2025 04:12 PM IST
सार
सेंट लुईस शतरंज क्लब ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'दो पूर्व विश्व चैम्पियन गैरी कास्पोरोव और विश्वनाथन आनंद विशेष क्लच शतरंज (लीजैंड्स) नुमाइशी मैच (सात से 11 अक्तूबर) में आमने सामने होंगे।'
विज्ञापन
चेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद अमेरिका के सेंट लुईस में अक्तूबर में होने वाले क्लच शतरंज नुमाइशी मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रहे रूस के गैरी कास्पोरोव से खेलेंगे जबकि विश्व चैम्पियन डी गुकेश की टक्कर मैग्नस कार्लसन से होगी। कास्पोरोव और आनंद की टक्कर आखिरी बार 2021 में क्रोएशिया रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में जगरेब में हुई थी जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने जीत दर्ज की। दोनों के बीच 82 मुकाबले हो चुके हैं जिनमें से 30 ड्रॉ रहे और जीत के मामले में कास्पोरोव का दबदबा रहा।
सेंट लुईस शतरंज क्लब ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'दो पूर्व विश्व चैम्पियन गैरी कास्पोरोव और विश्वनाथन आनंद विशेष क्लच शतरंज (लीजैंड्स) नुमाइशी मैच (सात से 11 अक्तूबर) में आमने सामने होंगे। यह नुमाइशी मैच क्लब की नयी सुविधा में आयोजित होने वाला पहला मैच होगा।' इसमें 144000 डॉलर ईनामी राशि होगी जो दोनों दिग्गजों के बीच 12 मुकाबलों के शतरंज 960 मैचों (फिशर रैंडम) में दी जायेगी। मुकाबले रैपिड और ब्लिट्ज टाइम कंट्रोल में खेले जायेंगे। इसके बाद 412000 डॉलर ईनामी राशि का क्लच शतरंज चैम्पियंस शोडाउन 27 से 29 अक्तूबर तक होगा जिसमें दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन, दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी हिकारू नकामूरा, तीसरे नंबर के फेबियानो कारूआना और गुकेश भाग लेंगे।