फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess: Praggnananda, Vidit, Vaishali will get foreign trainer, Indian chef

Chess: प्रगनानंदा, विदित, वैशाली को मिलेगा विदेशी ट्रेनर, भारतीय रसोइया

Wed, 15 Nov 2023 01:11 AM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 01:11 AM IST
सार

कैंडिडेट्स के लिए प्रगनानंद, वैशाली और विदित क्वालिफाई कर चुके हैं। कोनेरू हंपी का भी इसमें खेलना तय माना जा रहा है, जबकि डी गुकेश भी इसके लिए क्वालिफाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
Chess: Praggnananda, Vidit, Vaishali will get foreign trainer, Indian chef
रमेशबाबू प्रगनाननंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियन को चुनौती देने वाले का फैसला करने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए प्रगनानंदा, उनकी बहन आर वैशाली और विदित गुजराती को उनकी इच्छानुसार विदेशी ट्रेनर, कनाडा में सुरक्षा, भारतीय रसोइया और योग अध्यापक तक उपलब्ध कराया जाएगा। भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर के अनुसार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए दो करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


कनाडा में मुहैया कराई जाएगी सुरक्षा
कैंडिडेट्स के लिए प्रगनानंदा, वैशाली और विदित क्वालिफाई कर चुके हैं। कोनेरू हंपी का भी इसमें खेलना तय माना जा रहा है, जबकि डी गुकेश भी इसके लिए क्वालिफाई कर सकते हैं। संजय कपूर का कहना है कि अगले टोरंटो (कनाडा) में होने वाला यह टूर्नामेंट तीन सप्ताह से भी अधिक समय तक चलेगा। ऐसे में खिलाडिय़ों को खाने और उनकी तैयारियों की समस्या नहीं आने देने के लिए साथ में भारतीय रसोइया, योग अध्यापक, मेंटल टे्रनर और सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। विदेशी टे्रनर वही रखे जाएंगे, जो खिलाड़ी चाहते हैं।
विज्ञापन


तैयारी एक घर में पर टीमें होंगी अलग
प्रगनानंदा और वैशाली कैंडिडेट्स के लिए एक साथ खेलने वाले दुनिया के पहले भाई-बहन बनने जा रहे हैं। वैशाली बताती हैं कि विश्वकप में उपविजेता रहने के बाद प्रगनानंदा से उन्होंने कैंडिडेट्स की तैयारियों के लिए काफी मदद ली। हम कई बार साथ खेलते थे। मैं जहां भी फंसती थी तो प्रगनानंदा से मदद लेती थी। कैंडिडेट्स की तैयारियों पर प्रगनानंदा कहते हैं कि हम यहां भी एक दूसरे की मदद लेंगे, लेकिन तैयारियां अलग-अलग होंगी। हम दोनोंं को तैयारियां कराने वाली अलग टीम होगी। दोनों भाई-बहन बताते हैं कि कैंडिडेट्स के दौरान भी उनकी मां उनके साथ में जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed