Chess Olympiad: नायकों की घर वापसी, गुकेश-प्रज्ञानंद और वैशाली-श्रीनाथ का चेन्नई पहुंचने पर जोरदार स्वागत
टूर्नामेंट में अजेय अभियान के साथ भारतीय पुरुष टीम के दबदबे में अहम भूमिका निभाने वाले गुकेश ने अपने व्यक्तिगत और टीम स्वर्ण पदक दिखाए। अप्रैल में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर विश्व चैंपियनशिप मुकाबले के लिए चुनौती पेश करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने 18 वर्षीय गुकेश अब नवंबर में चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ विश्व चैंपियनशिप मुकाबले के लिए तैयार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Tamil Nadu: Brother-sister duo Praggnanandhaa and Vaishali Rameshbabu, who were part of the Indian men's and women's chess teams, receive a warm welcome at the Chennai airport
विज्ञापन
Indian men's and women's teams clinched their maiden gold medals in the 45th Chess Olympiad on… pic.twitter.com/J3ReSTfG0Z— ANI (@ANI) September 23, 2024
टूर्नामेंट में अजेय अभियान के साथ भारतीय पुरुष टीम के दबदबे में अहम भूमिका निभाने वाले गुकेश ने अपने व्यक्तिगत और टीम स्वर्ण पदक दिखाए। अप्रैल में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर विश्व चैंपियनशिप मुकाबले के लिए चुनौती पेश करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने 18 वर्षीय गुकेश अब नवंबर में चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ विश्व चैंपियनशिप मुकाबले के लिए तैयार हैं। गुकेश ने कहा, 'यह बहुत खास है क्योंकि दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीता है।' गुकेश से पहले प्रज्ञानंद और वैशाली की भाई-बहन की जोड़ी पहुंची। सभी का स्वागत माला, गुलदस्ते और पारंपरिक स्टोल के साथ किया गया और प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचे।
#WATCH | Chennai: Chess grandmaster D Gukesh says, "In the Olympiad, I took it as an individual event...I just wanted to perform well in this specific tournament. I am very happy with my performance and the team's performance. The result is proof that we were doing many things… https://t.co/nYoAWugwMf pic.twitter.com/880IFhE96q
— ANI (@ANI) September 24, 2024
प्रज्ञानंद ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि हमने पहली बार ओलंपियाड जीता है, हमने इससे पहले केवल कांस्य पदक जीता था। और हम दोनों वर्गों में जीतने में सफल रहे इसलिए यह हमारे लिए बहुत खास अहसास और गर्व का क्षण है। हम अच्छा शतरंज खेल रहे थे और इससे पता चला कि हम सर्वश्रेष्ठ टीम हैं। ओलंपियाड एकमात्र ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें हम देश के लिए एक टीम के रूप में खेलते हैं।'
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: On winning gold medal in the 45th Chess Olympiad, Indian chess grandmaster R Praggnanandhaa says, "Both the men's and women's teams won the Gold Medal. This is a very historic achievement and there are very few teams who have won both medals at the… https://t.co/ZGxSgfGeDL pic.twitter.com/OP9JF8yfNn
— ANI (@ANI) September 23, 2024
महिला टीम की जीत की नींव रखने वाली वैशाली ने कहा कि चेन्नई में पिछले सत्र में स्वर्ण पदक से चूकना दुखद था। उन्होंने कहा, 'यह एक स्वप्निल क्षण है। पिछली बार चेन्नई ओलंपियाड में हमने कांस्य पदक जीता था, हम स्वर्ण पदक जीतने के इतने करीब थे लेकिन अंतिम दौर में चूक गए। यह बहुत दुखद था। मुझे खुशी है कि दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीता है। यह ऐतिहासिक क्षण है।'
वैशाली ने कहा, 'हमने लगातार छह मैच जीते और फिर पोलैंड से हार गए, यह दुखद हार थी लेकिन मुझे खुशी है कि हमने वापसी की। हमने अगले मैच में अमेरिका से ड्रॉ खेला और स्वर्ण पदक जीतने के लिए हमें आखिरी दो मैच जीतने थे। मुझे खुशी है कि हमने निर्णायक क्षण में अच्छा प्रदर्शन किया।'
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: On winning gold medal in the 45th Chess Olympiad, Grandmaster Vaishali Rameshbabu says, "I am very happy to be a part of the Indian Gold Medal team. Both the teams have won Gold Medals. It is like a historic moment. I am very happy that both men and… https://t.co/ZGxSgfGeDL pic.twitter.com/SoYKbAToeK
— ANI (@ANI) September 23, 2024
#WATCH | Chess grandmaster D Gukesh arrives at Chennai airport after winning double Gold medal for India in the Chess Olympiad 2024, in Budapest. pic.twitter.com/EbRyt6hQuY
— ANI (@ANI) September 24, 2024
पुरुष टीम के कप्तान नारायणन के लिए स्वर्ण पदक वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा, 'यह बहुत अच्छा लगता है कि मैं सबसे मजबूत टीमों में से एक का कप्तान था जिसने इतने प्रभावशाली अंदाज में ओलंपियाड जीता। जब ऐसा कुछ शानदार होता है तो यह आमतौर पर वर्षों के प्रयास का नतीजा होता है और यहां भी यही हुआ। हम प्रयास करते रहे और आगे बढ़ते रहे। हमें कई सफल नतीजे मिले और हम कई बार पोडियम के करीब पहुंचे।'
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Srinath Narayanan, Captain of the Indian men's team at the 45th FIDE Chess Olympiad; says, "India has won the gold medal at the Olympiad for the first time. It is a historic achievement. I was the captain of the men's team. And it has been a very… https://t.co/ZGxSgfGeDL pic.twitter.com/angda3jhCX
— ANI (@ANI) September 23, 2024
इस 30 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने कहा कि गुकेश, अर्जुन एरिगेसी और प्रज्ञानानंदा सहित खिलाड़ियों की नई पीढ़ी विश्व विजेता है। नारायणन ने कहा, 'हम 2016 में चौथे स्थान पर आए थे लेकिन युवा खिलाड़ियों की यह पीढ़ी विश्व विजेता है। उन्होंने ना केवल यहां बल्कि कैंडिडेट्स और अन्य टूर्नामेंटों में भी यह दिखाया है।' उन्होंने कहा कि भारत का अगला लक्ष्य विश्व चैंपियन देना होगा और इस साल के अंत में इसे हासिल करने के प्रयास में हर कोई गुकेश की हौसलअफजाई करेगा। उन्होंने कहा, 'हमारे पास ओलंपियाड स्वर्ण पदक है, अब हम भारत में विश्व चैंपियन भी चाहते हैं इसलिए हम गुकेश का उत्साहवर्धन करेंगे।'