फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess: India will host Gukesh-Liren's World Championship match, FIDE CEO confirmed

Chess: गुकेश-लिरेन के विश्व चैम्पियनशिप मैच की मेजबानी करेगा भारत, एफआईडीई के सीईओ ने की पुष्टि

Wed, 29 May 2024 06:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 29 May 2024 06:17 PM IST
सार

भारत ने आखिरी बार विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी 2013 में चेन्नई में की थी जब मैग्नस कार्लसन ने विश्वनाथन आनंद को हराकर खिताब जीता था।

विज्ञापन
Chess: India will host Gukesh-Liren's World Championship match, FIDE CEO confirmed
डी गुकेश - फोटो : SAI Media

विस्तार

भारत ने डी गुकेश और मौजूदा चैम्पियन चीन के डिंग लिरेन के बीच इस साल नवंबर और दिसंबर में होने वाले विश्व शतरंज चैंपियनशिप मुकाबले की मेजबानी को लेकर दावेदारी पेश की है। इसकी पुष्टि अंतरराष्ट्रीय चेस फेडरेशन के सीईओ ने की है। 17 वर्षीय गुकेश पिछले महीने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर विश्व खिताब के सबसे युवा चैलेंजर बने। अब वह 20 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच लिरेन का सामना करेंगे।
विज्ञापन


एफआईडीई के सीईओ एमिल सुतोवस्की ने कहा, "हमें भारत से मेजबानी की दावेदारी मिल गई है।" इस मुकाबले के लिए दावेदारी पेश करने की समय सीमा 31 मई तय की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसके लिए सिंगापुर दावेदारी पेश कर सकता है। हालांकि, अब तक उसने ऐसा नहीं किया है। 
विज्ञापन


सुतोवस्की ने आगे कहा, "अभी तक किसी देश ने दावेदारी नहीं की है लेकिन समय सीमा इस सप्ताह के आखिर तक है। इसके बाद एफआईडीई अगले सप्ताह  की परिषद की बैठक होगी और पूरी प्रक्रिया का पालन करके मेजबान तय किया जायेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने आखिरी बार विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी 2013 में चेन्नई में की थी जब मैग्नस कार्लसन ने विश्वनाथन आनंद को हराकर खिताब जीता था। एआईसीएफ अगर मेजबानी हासिल करता है तो उसे 71 करोड़ रूपये खर्च करने होंगे। टूर्नामेंट 25 दिन तक होगा और नियमों को लेकर मंजूरी एक जुलाई तक पूरी हो जायेगी। एफआईडीई द्वारा दी जाने वाली कुल ईनामी राशि 20 करोड़ से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed