फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   champion Usain Bolt to retire after Rio Olympics

रियो ओलंपिक के बाद नहीं दौड़ेगी 'बोल्ट एक्सप्रेस'

Thu, 05 Sep 2013 12:54 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 05 Sep 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
champion Usain Bolt to retire after Rio Olympics

एथलेटिक ट्रैक पर अपनी रफ्तार का दीवाना बनाने वाले फर्राटा दौड़ के बेताज बादशाह उसेन बोल्ट अब ट्रैक को अलविदा कहने का मन बना रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले दो ओलंपिक खेलों में अपनी रफ्तार का जादू दिखाने वाले जमैका के बोल्ट का कहना है कि वह 2016 ओलंपिक के बाद ट्रैक को बाय-बाय कह देंगे।

बोल्ट ने कहा कि वह 2016 में रियो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने के साथ ही अगले साल 200 मीटर में एक और रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। इसके अलावा वह राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "रियो ओलंपिक के बाद रिटायरमेंट की योजना है। मुझे लगता है कि शीर्ष पर रहते हुए रिटायरमेंट का यह अच्छा समय होगा।"

बोल्ट पिछले महीने मास्को में तीन स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आठ स्वर्ण और दो रजत अपने नाम करने वाले दुनिया के सबसे सफल एथलीट बन गए थे। इसके अलावा उनके खाते में ओलंपिक से भी छह स्वर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "अगर मैं मोहम्मद अली और पेले जैसे अन्य दिग्गजों की तरह महान बनना चाहता हूं तो मुझे भी संन्यास तक अपना दबदबा बनाए रखना होगा।"

बोल्ट ने दो लगातार ओलंपिक खेलों बीजिंग (2008) और लंदन (2012) में 100, 200 और चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता था।

फर्राटा चैंपियन अगले साल स्कॉटलैंड (ग्लास्गो) में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed